Ghansyam Sharma / Wed, Feb 17, 2021 / Post views : 150
नई दिल्ली. पुडुचेरी में राजनीतिक संकट के बीच किरण बेदी को एलजी पद से हटा दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बेदी को तुरंत प्रभाव से हटाते हुए तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से हटाए जाने के बाद किरण बेदी ने कहा कि- मैं पुडुचेरी में उपराज्यपाल के रूप में जीवन भर के अनुभव के लिए भारत सरकार का धन्यवाद करती हूं। मैं उन सभी को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मेरे साथ मिलकर काम किया। मैं संतोष के साथ कह सकती हूं कि इस कार्यकाल के दौरान 'टीम राज निवास' ने लगन से जनहित की सेवा की।
गौरतलब है कि बेदी को ऐसे समय पर हटाया गया है जब केंद्र शासित प्रदेश में एक और विधायक के सदस्यता से इस्तीफे के बाद राज्य की कांग्रेस सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में अपना बहुमत खो दिया है। मौजदा सदन में कांग्रेस नीत गठबंधन के अब 14 विधायक रह गए हैं। पुडुचेरी विधानसभा के लिए अगले कुछ महीनों में चुनाव होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन