Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ |

: बस्तियों के किसी एक भी गरीब को पट्टा मिला # 4 लाख 60 हजार गरीबो का पक्का घर का खा गई कांग्रेस # कंगाल सरकार बेशकीमती सरकारी जमीन बेच रही है

Ghansyam Sharma / Thu, Jun 17, 2021 / Post views : 181

Share:

रायपुर /17 जून/ छत्तीसगढ़ सरकार के आधा कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद भी प्रदेश के विकास का एक ईंट नही रखा गया। प्रदेश के महिला, युवा, नौजवान, गरीब, बेरोजगार एवं किसानो के साथ धोखाधड़ी, विश्वासघात की है भूपेश बघेल की सरका ने। 

भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने जनता को झूठा ख्वाब दिखाया, वोट लेने के बाद किसानों के साथ दगाबाजी की है। बेरोजगारों को रोजगार नही दिया न ही 2500 प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता मिला। कांग्रेस के नेताओ ने युवाओ को धोखा देकर अपने व अपने कार्यकर्ताओं एवं माफियाओं के लिये रोजगार तो ढूंढ लिया पर युवा बेरोजगारों को उसी हाल में बेरोजगार छोड़ दिया।

श्री अग्रवाल ने कहा कि पीएससी, व्यापम एवं अन्य माध्यमों से हजारों युवा विभिन्न परीक्षाओं के माध्यम से रोजगार के लिए चयनित हो गए हैं साल-साल, दो-दो साल हो गए हैं, पर उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दी जा रही है नियुक्ति पत्र देने के नाम पर सौदा किया जा रहा है। 

 श्री अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा राजधानी रायपुर शहर में आराजकता की स्थिति पैदा हो गई है। सरकार के संरक्षण में घर-घर, गली-गली, बस्तियों में अवैध शराब की, गांजा की, अफीम, ड्रग्स, सूखे नशे के सामानों, सीरप की, होम डिलीवरी हो रही है। शहर के युवाओं व बच्चों को नशे की लत में धकेल दिया गया है। कोरोना काल में लोगों को दवा पहुंचाने के बजाय सरकार द्वारा घर-घर शराब पहुचाया गया।

श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार पहली ऐसी सरकार है जिन्होंने प्रदेश के 4 लाख 50 हजार गरीबों के सर से पक्के मकान, छत छीन लिया है । मोदी जी की सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के गरीबों के लिए 6 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी गई थी। छत्तीसगढ़ सरकार ने आर्थिक दिवालियापन के चलते 4 लाख 50 हजार गरीबों के आवास को वापस कर दिया, वहीं लाखो गरीबों को मकान का सपना दिखाकर उनकी पहली, दूसरी व तीसरी किस्त आज तक नहीं दी। लोगो का मकान अधूरा पड़ा है, पक्के मकान का सपना देख रहे गरीब जनता आज अपने कच्चे मकान को भी तोड़कर फुटपाथ पर जीने मजबूर हो गए हैं।

श्री अग्रवाल ने कहा कि चुनाव के पहले आप सबको पट्टा देने का वादा किया गया था, बताइए कितने लोगों को पट्टा मिला है? किसी को पट्टा मिला है? यह सरकार पट्टा देने के बजाय शहर के कीमती जमीनों को बेचकर पैसा कमाने में लगी हुई है। कटोरा तालाब, सिविल लाइन, शंकर नगर, शांति नगर सहित प्रदेश भर के कीमती जमीनों को बेचने में लगी है।

महिला स्व सहायता समूह के बहनों का कर्ज माफी का वादा पूरा नहीं हुआ। संपत्ति कर को आधा करने का वादा किया गया था कार्यकाल आधा हो गया पर संपत्ति कर आधा नही हुआ। बिजली बिल हाफ की जगह बिजली ही हाफ को गई।

अग्रवाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में स्मार्ट कार्ड में 50 हजार तक व केंद्र सरकार की योजना आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक का इलाज फ्री में हो रहा था इस सरकार के आते ही इलाज की सारी योजनाएं बंद हो गई। यूनिवर्सल हेल्थ कार्ड का आधा कार्यकाल पूरा होने तक कही कोई अता पता नहीं है। आप सब वादाखिलाफी करने वाले सरकार को उखाड़ फेंकने तैयार हो जावे।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश की जनता से वादाखिलाफी, मतदाताओं से धोखाधड़ी, जालसाजी, भ्रष्टाचार व प्रदेश की आराजक स्थिति को लेकर सरकार के आधा कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर, जवाब मांगने आज सुंदरनगर वार्ड के संघर्ष नगर में महिला मोर्चा लाखे नगर मंडल के कार्यक्रम, बूढ़ेश्वर मंदिर चौक में सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ के कार्यक्रम, महिला मोर्चा पुरानी बस्ती के कार्यक्रम, शिवनगर, संतोषीनगर में झुग्गी झोपड़ी मोर्चा के कार्यक्रम में जाकर आम मतदाताओं के बीच जनजागरण अभियान चलाया व जनता को सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष मोती राम साहू ल, महेंद्र पंडित, रमेश ठाकुर, सीमा साहू, मृत्युंजय दुबे, महेश शर्मा, सालिक ठाकुर, मनोज वर्मा, मनीषा चंद्राकर, रामकिंकर सिंह, शशांक रजक, स्वप्निल मिश्रा, पायल अंबवानी, मंजुल मयंक श्रीवास्तव, किरण अग्रवाल, कुशल चंद्राकर, मनोज चक्रधारी, केदार धनगर, आशीष धनगर, आमिर कोसे, डॉ सुनील परिहार, अजय यादव, अमित शर्मा, गोरी यदु, सीमा सिंह, रेहाना खान, पिंकी कुरेशी, राजकुमारी साहू, कविता साहू, संजू नारायण ठाकुर, 

चूड़ामणि निर्मलकर, दीपक भारद्वाज पोले, आशीष पांडे, अरुण श्रीवास्तव, चक्रधारी जगत, गणेश नाग, विकास अग्रवाल, राजेश गुप्ता, टीटी बेहरा, अभिषेक तिवारी, सचिन मेघानी, हरीश ध्रुव, अभिमन्यु धनगर, सौरव यादव सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement