Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ |

: मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य में कोरोना को हराने में मदद के लिए आगे आ रहे संगठनों की सराहना की

Ghansyam Sharma / Tue, Apr 13, 2021 / Post views : 150

Share:

रायपुर.

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अपील पर राज्य में कोरोना को हराने में मदद के लिए विभिन्न संगठन और सामाजिक संस्थाएं बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाने आगे आने लगे हैं। इस कड़ी में आज मुख्यमंत्री श्री बघेल को राजधानी रायपुर के विभिन्न औद्योगिक संस्थानों तथा क्रेडाई, बैंक आदि प्रतिष्ठानों द्वारा एक करोड़ 39 लाख 75 हजार रूपए की राशि के राहत सामग्री प्रदत्त किए गए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य में कोरोना नियंत्रण हेतु शासन के साथ विभिन्न संगठनों के सहयोग की सराहना की और उनसे आज अपने निवास कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करते हुए अपना आभार जताया। इस अवसर पर वीडियों कांफ्रेंसिंग में संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड श्री कुलदीप जुनेजा, महापौर नगर पालिक निगम रायपुर श्री एजाज ढेबर तथा जिला कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन और विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान कहा कि राज्य में कोरोना की स्थिति पर नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा हर आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। इसके तहत मरीजों की तत्परता से इलाज सुविधा के लिए अस्पतालों में बेडों की संख्या में निरंतर वृद्धि की जा रही है। इसके साथ ही कोविड सेंटर और क्वारेंटीन सेंटर भी तेजी से खोले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में शासकीय हो अथवा निजी अस्पताल कहीं भी ऑक्सीजन बेड की कमी नहीं है। इनकी अभी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है। इसी तरह एक-दो दिवस के भीतर राज्य में रेमडेसीवीर इंजेक्शन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बताया कि राज्य में रेमडेसीवीर इंजेक्शन की आपूर्ति निरंतर जारी है। इसके लिए राज्य सरकार ने अखिल भारतीय सेवाओं के दो वरिष्ठ अधिकारियों प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सड़क विकास निगम और कृषि विभाग के संयुक्त सचिव श्री भोस्कर विलास संदीपन को दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुंबई और छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री अरूण प्रसाद को हैदराबाद में तैनात किया हैं। इससे निरंतर आपूर्ति में मदद मिल रही हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल से गोयल टीएमटी से श्री संदीप गोयल, क्रेडाई से श्री आनंद सिंघानिया, उरला स्पंज आयरन एसोसिएशन से श्री मनोज अग्रवाल, हीरा ग्रुप से श्री विनोद पिलई, बजरंग ग्रुप से श्री बजरंग अग्रवाल आदि ने भी वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करते हुए राज्य में कोरोना नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इन संस्थानों के माध्यम से अभी 69 लाख 75 हजार रूपए की राशि के 155 ऑक्सीजन कोनसेंटेटर तथा 70 लाख रूपए की राशि के 350 ऑक्सीजन सिलेंडर की राहत सामग्री प्राप्त हुई है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement