Ghansyam Sharma / Thu, Jan 15, 2026 / Post views : 416
फरसगांव । पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा निकायों में शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक बुधवार को विशेष वसूली अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत फरसगांव में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मयंक कुमार बसंतवानी के नेतृत्व में बुधवार को राजस्व वसूली टीम के साथ विशेष वसूली अभियान चलाया गया।
इस दौरान नगर पंचायत की टीम ने डोर-टू-डोर अभियान के तहत नगर के विभिन्न वार्डों में पहुंचे और घरों से समेकित कर, संपत्ति कर एवं जल कर की वसूली की गई। उन्होंने बताया कि बड़े बकायादारों एवं दुकानदारों की सूची तैयार कर उसी के अनुरूप सघन वसूली अभियान चलाया जा रहा है।
सीएमओ ने नगरवासियों से अपील की कि वे सभी प्रकार के करों का भुगतान समय पर नगर पंचायत परिषद कोष में जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन