Ghansyam Sharma / Mon, Mar 22, 2021 / Post views : 143
दंतेवाड़ा। जिले के गीदम नगर पुलिस के द्वारा पशु तस्करी कर कांकेर से हैदराबाद ले जा रहे 32 बैलों को बरामद किया है। पुलिस के द्वारा वाहन को रोकने पर ट्रक ड्राइवर ने चालाकी दिखाकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने ट्रक ड्राइवर एवं कंडक्टर को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैलों से भरी ट्रक क्रमांक सीजी-04 जेडी 0388 को कांकेर से हैदराबाद ले जाया जा रहा था। गीदम पुलिस को रात्रि के करीब 03 बजे नगर में गश्त कर रहें जयसिंह खुटे एवं अन्य पुलिस कर्मियों की नजर ट्रक पर पड़ी, जिसे रोककर पूछताछ करने पर ड्राइवर ने ट्रक में राशन होने की बात कही, लेकिन जब जयसिंह खुटे ने जांच करने के लिए बोला तो ड्राइवर ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस के द्वारा ट्रक का पीछा किया और सुरोखी कैम्प के पास घेराबंदी कर ट्रक और चालक को पकड़कर जांच करने पर ट्रक 32 बैलों बरामद करते हुए ट्रक ड्राइवर एवं कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन