Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ |

: चिरमिरी शासकीय महाविद्यालय की प्राचार्य का मुद्दा सदन में उठा

Ghansyam Sharma / Wed, Mar 3, 2021 / Post views : 183

Share:

0-कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल ने प्रश्रकाल में उठाया मामला
0-जायसवाल, गुलाब कमरो, जकांछ के विधायक सहित भाजपा सदस्यों ने प्राचार्य पर कार्यवाही की मांग की
0-उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा-दो सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच की जा रही

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चिरमिरी शासकीय महाविद्यालय में पदस्थ प्राचार्य का मुद्दा सदन में जोर-शोर से उठा। इस मामले में प्राचार्य को निलंबित कर उसके खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की गई। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने इस मामले में कहा कि प्राचार्य को पूर्व में निलंबित किया गया था लेकिन न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें वापस उसी पद पर बहाल किया है, चूंकि प्राचार्य के खिलाफ कई शिकायतें विभाग को मिली है इसलिए इस मामले में दो सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच करायी जा रही है।
प्रश्रकाल में आज सत्ता पक्ष के कांग्रेस विधायक डा. विनय जायसवाल ने मनेन्द्र गढ़ विधानसभा अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में स्वीकृत एवं रिक्त पदों की जानकारी मंत्री से मांगी। इसके जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 03 शासकीय महाविद्यालय संचालित है जिनमें कुल 124 पद स्वीकृत एवं 71 पद रिक्त है। इस पर डा. जायसवाल ने मंत्री से शेष रिक्त पदों को भी शीघ्र भरे जाने की मांग की। मंत्री ने कहा कि जल्द से जल्द भरे जाने का आश्वासन दिया।
कांग्रेस सदस्य डा. विनय जायसवाल ने पूरक प्रश्र करते हुए मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया चिरमिरी शासकीय महाविद्यालय की प्राचार्य को 2012 में भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित किया गया था लेकिन पुन: उसी पद पर बहाल कर दिया गया है। उन्होंने मंत्री से पूछा कि निलंबन कार्यवाही के बाद पुन: उसी पद पर उन्हें कैसे बहाल कर दिया गया है। इस मामले की उन्होंने जांच की मांग की।
उच्च शिक्षा मंत्री ने स्वीकार किया कि 2012 में प्राचार्य को निलंबित किया गया था। उन्होंने बताया कि लेकिन निलंबन के बाद प्राचार्य न्यायालय चली गई और न्यायालय के आदेश के बाद उसे पुन: उसी पद पर बहाल किया गया है। मंत्री ने बताया कि जब पहली बार प्राचार्य न्यायालय गई तो उस पर विभाग द्वारा कार्यवाही नहीं करने का आदेश दिया और दूसरी बार उन्हें पुन: वर्तमान जगह पद पर बने रहने का आदेश जारी किया। मंत्री ने बताया कि न्यायालय के आदेश से उन्हें वहां पदस्थ किया गया है। हालांकि मंत्री उमेश पटेल ने यह भी बताया कि चूंकि प्राचार्य के खिलाफ अन्य लोगों से भी कई शिकायतें मिली है इसलिए इस मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है जो मामले की जांच कर रही है। जांच की रिपोर्ट आने पर निश्चित कार्यवाही की जायेगी। इस मामले में भाजपा सदस्य नारायण चंदेल, अजय चंद्राकर के अलावा जनता कांग्रेस छग के विधायक धर्मजीत सिंह और कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो ने भी मंत्री से सवाल किये।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement