Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ |

: जीत की दहलीज तक पहुंच कर हारी इंडिया, जीता दिल

Ghansyam Sharma / Wed, Mar 10, 2021 / Post views : 146

Share:

रायपुर।  इंडिया लीजेंड्स को सीरीज में भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन पठान बंधुओं के बाद मनप्रीत गोनी ने क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। मैच में इंडिया ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
इंग्लैंड के कप्तान केविन पीटरसन (75) की विस्फोटक पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड लीजेंड्स ने मंगलवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए अनएकेडमी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी-20 के नौवें मैच में इंडिया लीजेंड्स को छह रन से रा दिया।

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 188 रनों का विशाल स्कोर बनाया और फिर उसने इंडिया को निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 182 रनों पर रोक दिया। इंडिया लीजेंड्स को चार मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड की दो मैचों में यह लगातार दूसरी जीत है।

नहीं चली सचिन-सहवाग की जोड़ी, गोनी-इरफान ने पलटा मैच का स्र्ख

189 रनों के विशाल स्कोर के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया लीजेंड्स की शुरुआत सही नहीं रही और टीम ने 16 रन के अंदर ही सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (6) और मोहम्मद कैफ (1) का विकेट गंवा दिया। सहवाग को मैथ्यू होगार्ड ने और कैफ को मोंटी पनेसर ने अपना शिकार बनाया।

पनेसर ने इसी ओवर में कप्तान सचिन तेंदुलकर (6) को पूरी तरह से चकमा दे दिया और मास्टर ब्लास्टर को स्टंप्स आउट कराकर इंडिया को तीसरा बड़ा झटका दे डाला। 17 के अंदर ही टाप तीन विकेट खोने के बाद इंडिया के लिए आगे की राह काफी मुश्किल हो गई।

56 रनों पर आधी टीम वापस

एक के बाद एक विकेट गिरते गए। 56 रन के कुल स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। सिक्सर किंग युवराज सिंह पर आ टिकी थी। लेकिन युवी भी टीम के 56 के स्कोर के पर पांचवें बल्लेबाज के रूप में आउट हो गए। युवराज ने 21 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद यूसुफ पठान (17) और इरफान पठान (नाबाद 61 रन, 34 गेदों में चाक चौके पांच छक्के) के रूप में पठान बंधुओं ने छठे विकेट के लिए 43 रनों की आक्रामक साझेदारी की। लेकिन तभी यूसुफ भी आउट हो गए और इंडिया की उम्मीदें भी इसी के साथ खत्म हो गई।

20 गेंद में 52 रन जोड़े

अंतिम पांच ओवर में इंडिया को जीत के लिए 78 रनों की दरकार थी। इसके बाद इरफान ने मनप्रीत गोनी (नाबाद 35) ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए आठवें विकेट के लिए केवल 20 ही गेंदों पर 51 रनों की विस्फोटक साझेदारी करके इंडिया लीजेंड्स को जीत की दहलीज पर ला खड़ा कर दिया।

अंतिम छह गेंदों पर इंडिया को जीत के लिए 19 रन बनाने थे, लेकिन टीम जीत की दहलीज पर आकर जीत से दूर रह गई और उसे छह रन से नजदीकी हार का मुंह देखना पड़ा। गोनी ने 16 गेंदों पर एक चौके और चार छक्कों की मदद से 35 रनों की नाबाद पारी खेली। दोनों ने 27 गेंदों पर 63 रनों की साझेदारी करके टीम को जीत की उम्मीद जगाई, लेकिन इंग्लैंड ने उसे जीत से रोक दिया।

नीले रंग से जगमगाया स्टेडियम

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का मैच शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मंगलवार को भारत और इंग्लैड के बीच खेला गया। मैच का आनंद उठाने के लिए स्टेडियम में लगभग 30 हजार दर्शक पहुंचे।

स्टेडियम में नीले रंग की जर्सी, टी-शर्ट नजर आई। दर्शकों में उत्साह इतना था कि उन्होंने मैच देखने के लिए शाम चार बजे से स्टेडियम के अंदर में प्रवेश करना शुरू कर दिया और देखते-देखते ही कुछ ही घंटों में पूरा स्टेडियम खचाखच भर गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत आम नागरिक मैच का लुत्फ उठाते रहे।

इधर सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी के आउट होने के बाद कुछ समय के लिए पूरे स्टेडियम में सन्नााटा छा गया, लेकिन इसके बाद मैच ेकेआखिरी ओवर में दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दिल की धड़कनें थमा देने वाले मैच में आखिरकार टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।

तीन ओवर का रोमांच सिर चढ़कर बोला

आखिरी ओवर में मैच का रोमांच सिर चढ़कर बोला। इस दौरान क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे आलराउंडर इरफान पठान और मनप्रीत गोनी ने चौके- छक्के की झड़ी लगा दी। इस दौरान दर्शक सीट से खड़े होकर इंडिया-इंडिया बोलते दिखे। इरफान और गोनी-गोनी की आवाज स्टेडियम में चारों तरफ आवाज गूंजने लगी।

एक पल ऐसा कि पूरे स्टेडियम में आ गया जुगनू

खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए दर्शकों ने अपने मोबाइल की टार्च लगाकर उनका अभिनंदन किया। ऐसा लगा कि स्टेडियम में जुगनू आ गए।

स्टेडियम के पास पहुंचते ही सेल्फी लेने की होड़

मैच देखने पहुंचे लोगों में स्टेडियम के पास पहुंचते ही सेल्फी लेने की होड़ मच गई। इस दौरान लोग अपने दोस्त के साथ या परिवार के साथ फोटो लेते रहे।

टी-शर्ट 100 से 250 रुपये में बिकीं

सचिन और सहवाग लिखे हुई टी शर्ट की खूब डिमांड थी। इन सबको देखते हुए एक टी-शर्ट 100 से 300 रुपये बिकी। वहीं भोपू, तिरंगा बैड भी 20 से 150 रुपए में बिके। पार्किंग स्थल पर तिरंगा स्टीकर बनवाने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वहीं स्टीकर बनाने वाले भी एक तिरंगा के लिए 30 से 50 रुपये लिए।

स्टेडियम में गूंजा छत्तीसढ़िया सब ले बढ़िया

मैच का लुत्फ उठाने पहुंचे दर्शक पूरे मैच के दौरान स्टेडियम में छत्तीसगढ़िया सब ले बढ़िया के नारे लगाते रहे। इसके अलावा हर चौके- छक्के पड़ने पर तिरंगा लगाकर जोश-खरोश से टीम इंडिया की हौसला अफजाई की। दूसरी ओर स्टेडियम की बाउड्री पर खड़े लोग खिलाड़ियों को पास में देखकर खूब आवाज लगाते रहे। इस दौरान खिलाड़ियों ने भी अपने फैंस को दोनों हाथ उठाकर शुक्रिया अदा करते दिखे। मैच के सबसे ज्यादा आकर्षण के केंद्र एक क्रिकेट प्रेमी ने पोस्टर लेकर पहुंचा। उसमें लिखा था जय जोहार दोगुना लगान दे ला परही।

खिलाड़ियों को मिलेंगे क्रिकेट मैच के फ्री पास

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के सभी खिलाड़ियों को मुफ्त में क्रिकेट मैच के पास देने का एलान किया है। यह जानकारी छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने दी। होरा ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ कार्यालय में खिलाड़ियों के लिए मुफ्त पास दिए जाएंगे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement