Ghansyam Sharma / Fri, Mar 19, 2021 / Post views : 145
०-आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर । पांच सौ रुपये मांगने पर नही है कहने पर आरोपी ने नुकीले औजार से पसली पर वारकर लहुलूहान कर फरार हो गया। घटना की शिकायत टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार गोसिया मजिस्ट टिकरापारा निवासी शेख सैफुद्दीन 19 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 18 मार्च को शाम 7.30 बजे पीडि़त गुड्डु किराना दुकान के पास खड़ा था। तभी सरफराज खान 18 वर्ष संतोषीनगर टिकरापारा निवासी आकर पांच सौ रुपये मांगा नही है कहने पर गाली-गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देकर अपने जेब में रखे नुकीले औजार निकालकर पसली पर वारकर लहुलूहान कर घायल कर भाग गया। जिसके पीडि़त को उपचार के लिये मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294,323,327,506 बी के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन