Fri, 23 Oct 2026
Breaking News
केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ |

: हमर चिरई-हमर चिन्हारी पक्षी महोत्सव शुरू

Ghansyam Sharma / Mon, Feb 1, 2021 / Post views : 192

Share:

0 प्रदेश में पहली बार हुआ आयोजन: बेमेतरा के गिधवा-परसदा जलाशय को मिलेगी अंतराष्ट्रीय पहचान
0 गिधवा-परसदा जलाशय में 150 प्रजाति के देशी एवं विदेशी पक्षियों का होता है प्रवास
0 प्रदेश के सात स्थानों पर पक्षी महोत्सव के आयोजन के लिए बनेगी कार्ययोजना
0 सलीम अली इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों से ली जाएगी सहायता

रायपुर। देश-विदेश से आने वाले पक्षियों के लिए गिधवा-परसदा जलाशय एक बेहतरीन आश्रय स्थल के रूप में उभर रहा है। शीत ऋतु में यहां आने वाले इन प्रवासी पक्षियों के मदद्देनजर बेमेतरा जिले के इस जलाशय में पक्षी महोत्सव की शुरूआत की गई है। प्रकृति से और नजदीक जुडऩे का प्रयास है। महोत्सव में चित्रकला, फोटो प्रदर्शनी, रंगोली, पिनटैन, मैराथन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
पक्षी महोत्सव प्रदेश में अपनी तरह का पहला आयोजन है। गिधवा-परसदा के दो बड़े जलाशयों में पिछले ं25 साल से विदेशी पक्षी आ रहे हैं। यूरोप-आफ्रिका महाद्वीप से भी हजारो मील समुद्र पार कर पक्षी आते हैं। यहां देशी एवं विदेशी 150 प्रजाति के पक्षियों का प्रवास होता है। सामान्य रूप से अक्टूबर से फरवरी तक उनका इस जलाशय के पास निवास रहता है। पक्षी महोत्सव के आयोजन से छत्तीसगढ़ एवं बाहर के सैलानी इसका लाभ उठा सकेंगे। वही पक्षी प्रेमियों और पक्षी विज्ञानियों के लिए भी अध्ययन और शोध का अवसर मिलेगा।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने पक्षी महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर कहा कि पक्षी महोत्सव के आयोजन से गिधवा-परसदा जलाशय की पहचान आने वाले समय में अन्तराष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा हमर चिरई-हमर चिन्हारी के अन्तर्गत आने वाले समय मे दिसम्बर माह में प्रदेश के 07 स्थानों में पक्षी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, इसके लिए सलीम अली इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों से चर्चा कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जायेगी।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक चतुर्वेदी ने कहा कि आदिकाल से मनुष्य एवं पक्षियों का सामंजस्य रहा है। वेदों मे भी पक्षियों का चित्रण किया गया है। मनुष्य प्राचीन समय से पेड़ एवं पशु पक्षियों की पूजा करते आ रहा है। उन्होंने कहा कि गिधवा-परसदा जलाशय का परिवेश और आबोहवा देशी एवं विदेशी पक्षियों के अनुकूल है, जिसके चलते यहां अक्टूबर एवं फरवरी के बीच मे पक्षी अपना डेरा डालते हैं। इन जलाशयों के आस-पास पक्षियों के लिए अच्छा भोजन मिलता है। आने वाले समय मे कोशिश होगी की हर वर्ष दिसम्बर माह के अन्त में पक्षी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर, वन विभाग के सचिव प्रेम कुमार, राज्य जैवविविधता बोर्ड के सदस्य सचिव अरुण पाण्डेय, कलेक्टर बेमेतरा शिव अनंत तायल, मुख्य वन संरक्षक श्रीमती संजीता गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक दुर्ग वृत्त श्रीमती शालिनी रैना ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल, अपर कलेक्टर संजय कुमार दीवान, एएसपी विमल कुमार बैस, एसडीओ वन बेमेतरा पुष्पलता, सरपंच ग्राम पंचायत गिधवा केशव साहू, सरपंच नगधा थानसिंह वर्मा, सरपंच परसदा राजेश साहू, सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement