Ghansyam Sharma / Wed, Dec 1, 2021 / Post views : 148
जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ
नारायणपुर। शासन के निर्णयानुसार समूचे प्रदेश सहित नारायणपुर जिले में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ हो गयी है। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है। जिले के उपार्जन केन्द्रों नारायणपुर, एड़का, बिंजली, बेनूर, छोटेडोंगर, धौड़ाई, झारा, नये प्रारंभ किये गये धान खरीदी केन्द्र बाकुलवाही में धान की खरीदी शुरू हो गयी है। जिले के 6 हजार 100 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। लगभग 8 हजार हेक्टेयर रकबा पंजीकृत किया गया है।
राज्य शासन द्वारा ग्रामीणों, कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर ज़िले में 10 धान ख़रीदी खोला गया है।
इन उपार्जन केन्द्रों मंे एक दिसम्बर से 31 जनवरी 2022 तक एवं समर्थन मूल्य पर किसानों से मक्का की खरीदी भी एक दिसम्बर 2021 से 31 मई 2022 तक की जाएगी। राज्य सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय से जारी दिशा-निर्देशानुसार धान खरीफ वर्ष 2021-22 में छत्तीसगढ़ राज्य में किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा 15 क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिंग सहित निर्धारित की गई है। धान खरीदी की समस्त राशि का भुगतान किसानों के खाते में डिजिटल मोड से किया जाएगा। 
जिले में समर्थन मूल्य खरीदी के पहले दिन कुल 1199.60 क्विंटल धान की खरीदी की गयी है। जिसके तहत् धान खरीदी केन्द्र एड़का में 445.60 क्विंटल, छोटेडोंगर में 8.40 क्विंटल, झारा में 52.80 क्विंटल, धौड़ाई में 20 क्विंटल, नारायणपुर में 149.60 क्विंटल, बेनूर में 248 क्विंटल, बाकुलवाही में 101.60 क्विंटल एवं बिंजली में 173.60 क्विंटल धान की खरीदी की गयी है। नारायणपुर जिले के धान खरीदी केन्द्र में धान विक्रय करने आये किसानों से बातचीत करने पर बताया कि उन्होंने धान बेचने हेतु एक दिवस पूर्व टोकन कटवाया था और आज धान बेचने आये हैं। उन्होंने बताया कि खरीदी केन्द्र में बारदानों की कोई कमी नहीं है। समय पर उनके धान की तौलाई हो गयी है। बताया गया कि माहका धान खरीदी केन्द्र में 1 हजार 7 किसान पंजीकृत है, जो समर्थन मूल्य पर अपना धान बिक्री करेंगे। जिले में एड़का, बासिंग, ओरछा, छोटेडोंगर, झारा, धौड़ाई, नारायणपरु, बेनूर, बाकुलवाही और बिंजली धान खरीदी केन्द्र बनाये गये हैं। बता दें कि इस वर्ष 2 लाख 33 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। जिले की समस्त समितियों में धान खरीदी के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। बारदने इत्यादि की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन