Ghansyam Sharma / Thu, Mar 31, 2022 / Post views : 146
प्रशासन तुंहर दुवार‘ के तहत् मिले 14370 आवेदन, 650 प्रकरणों का हुआ निराकरण
कोंडागांव पत्रिका लुक।
जिला जनसम्पर्क से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा जिले के लोगों की समस्याओं, सुझावों एवं उनकी मांगों के त्वरित निराकरण एवं उनके निराकरण में पारदर्शिता लाने हेतु ‘मावा कोंडानार‘ एप्प को जारी किया गया है। जिसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। ग्रामीणों में डिजिटल साक्षरता की कमी को देखते हुए कलेक्टर द्वारा इस प्रक्रिया को और भी प्रभावशील बनाने के लिए 21 से 23 मार्च के मध्य ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सचिवालयों का आयोजन कर ग्रामीणों की मांगों, सुझावों एवं समस्याओं को पंचायतों के माध्यम से एकत्रित किया गया। जहां अधिकांश समस्याओं को त्वरित रूप से सचिवालयों के माध्यम से निराकरण का प्रयास किया गया।
प्रशासन तुंहर दुवार के दौरान सचिवालयों में कुल 14370 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें 14246 मांगे, 94 शिकायतें एवं 30 सुझाव प्राप्त हुए थे। जिनमें से 650 प्रकरणों का त्वरित रूप से सचिवालयों में ही निराकरण कर दिया गया। जबकि शेष आवेदनों को मावा कोंडानार एप्प पर रजिस्टर किया गया। मावा कोंडानार एप्प के प्रारंभ से अब तक एप्प पर कुल 15213 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें 1479 शिकायतें, 13735 मांगे तथा 77 सुझाव शामिल हैं। जिनमें से 325 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। इस संबंध में कलेक्टर ने जिले के जागरूक नागरिकों द्वारा एप्प के माध्यम से बड़ी संख्या में अपनी मांगों, सुझावों एवं शिकायतों को प्रशासन के समक्ष रखने पर हर्ष जाहिर करते हुए, सभी अधिकारियों को लगातार मावा कोंडानार एप्प पर आ रहे आवेदनों की जांच कर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिये हैं। उन्होंने एप्प के माध्यम से प्राप्त प्रकरणों के निराकरण में त्वरित गति के साथ हितग्राहियों को जल्द से जल्द लाभ दिलाने तथा निराकरण में गंभीरता एवं संवेदनशीलता से निराकृत करने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन