Ghansyam Sharma / Sat, Jan 21, 2023 / Post views : 152
बस्तर, पत्रिका लुक
बस्तर जनजागरण नवयुवक मंडल बकावंड ने माता हिंगलाजिन विद्यापीठ का 27 वां वर्षगांठ वार्षिक उत्सव के रूप में हर्षोल्लास पूर्वक आज मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल शामिल हुए।विधायक बघेल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।
बस्तर विधायक बघेल ने कहा बस्तर जन जागरण नवयुवक मंडल की स्थापना 13 नवंबर 1994 में हुआ मध्य प्रदेश सोसायटी रजिस्ट्रीकरण 1973 क्रमांक 44 सन 1973 के अधीन 25 जून 1996 में पंजीयन हुआ और बस्तर जन जागरण नवयुवक मंडल द्वारा संचालित स्कूल माता हिंगलाजिन विद्यापीठ का गठन कर 1 जुलाई सन 1997में शाला का शुरुआत किया गया,वहीं विद्यालय के प्राचार्य भगत निषाद ने जानकारी देते बताया वर्तमान में 81 छात्र-छात्राऐं अध्यनरत हैं। विद्यालय के स्थापना में लखेश्वर बघेल, रतन कश्यप,धीरनाथ बघेल आदि सदस्यों का अहम योगदान रहा है।
इस दौरान रतन कश्यप, धीरनाथ बघेल,शिवराम बिसाई, मधु निषाद, सुखदेई बघेल, जगमोहन बघेल, रमेश माधवनी, दिनेश यदु, धनेश्वर बघेल, रियाज खान, वीरेंद्र कश्यप, मधु वर्मा,सुमित्रा बघेल, निर्मला कश्यप,पदम कश्यप, तुला मौर्य, दुर्जन कश्यप, दयनाथ कश्यप, ललित कश्यप, मोजेश, राजेश कुमार,भगत, सुदर्शन कश्यप सुबरधन, हर्षा बघेल, मानसिंह भारती सहित समस्त नवयुवक समिति सदस्य , समस्त कार्यकर्त्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन