Ghansyam Sharma / Wed, May 26, 2021 / Post views : 155
दुर्ग/रायपुर। कारोबारी प्रकाश सांखला के ठिकाने पर डीआरआई की टीम ने दबिश दी थी। इस दौरान टीम को करीब 65 लाख नगद और लगभग 1 किलो सोना मिला है। वही प्रकाश सांखला के भतीजे नितिन सांखला से भी सिटी कोतवाली में पूछताछ जारी है। बता दें कि दुर्ग के सराफा कारोबारी प्रकाश सांखला के ठिकानों पर डीआरआई की टीम की दबिश के मामले में मंगलवार को गहमा गहमी का माहौल रहा। मंगलवार को पूरे दिन व्यापारियों ने सांखला के महावीर कॉलोनी स्थित घर पर डेरा डाले रखा। वहीं जब टीम ने प्रकाश सांखला के भतीजे नितिन सांखला को अपने साथ पूछताछ के लिए थाने लेकर पहुंची। वहाँ भी जबरदस्त बवाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन