Ghansyam Sharma / Wed, Jun 16, 2021 / Post views : 158
दंतेवाड़ा। जिले के बांगापाल थाना क्षेत्र के कच्चेघाट में एक दर्दनाक हादसे में चलते ट्रैक्टर के ऊपर पेड़ गिरने से ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठे एक ग्रामीण जुगनू के दबने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आलनार के ग्रामीण यहां के सरपंच कोपा के ट्रैक्टर में सवार होकर ग्राम गुटोली जा रहे थे। कच्चे घाट के पास ट्रैक्टर पहुंचा तो ट्रॉली के ऊपर अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया। ट्रॉली पर पेड़ के गिरते ही उसमें सवार ग्रामीण जुगनू पेड़ में दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बांगापाल पुलिस को इस हादसे की सूचना दी गई, पुलिस ने संज्ञान में लेकर कार्यवही कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन