Ghansyam Sharma / Fri, Feb 18, 2022 / Post views : 163
कोंडागांव, पत्रिका लुक।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष पांडे द्वारा द्वारा शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक कोंडागांव जिले में हो रहे भष्ट्राचार पर स्थानीय विधायक और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम की चुप्पी व भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्यवाही ना करने को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर मोहन मरकाम द्वारा पुलिस प्रशासन को आशुतोष पांडे पर FIR करने के लिए आवेदन दिया गया था ,जिसका जवाब पांडे द्वारा दीया गया की 3 वर्षो से लगातार् घोटाला उजागर करने फोटो घोटाला राशन घोटाला हैंड पम्प घोटाला फर्नीचर घोटाला और भी बहुत से घोटाला कोंडागांव मे हुआ मोहन मरकाम चुप्पी इन विषयो मे कहि ना कहि उनकी मौन समर्थन है। 
इसका विरोध सोशल मिडिया एव मीडिया मे करने पर अपने पद का दुरपयोग कर पुलिस प्रशासन मे दबाव करना कहि ना कहि ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करता है, हम ऐसे धमकी व प्रशासन कार्यवाही से नही डरते जनता के पैसे के घोटाले को उजागर करते रहेंगे और जनता की लड़ाई लड़ते रहेंगे ।साथ ही मोहन मरकाम की नियत पर सवाल है कि वो भ्रष्टाचार के साथ है या विरोध में, मोहन मरकाम द्वारा किया जा रहा कुचक्र एवं षड्यंत्र किसी भी बड़ी घटना को निमंत्रण देता है ,प्रशासन से इस मामले में CBI जांच की मांग आम आदमी पार्टी करती है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन