Ghansyam Sharma / Tue, Jun 11, 2024 / Post views : 159
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिले के ग्राम पंचायत बनजूगानी में रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह 7:00 से ग्राम बनजूगानी के बच्चे आंगनबाड़ी गए हुए थे,जहां से 9:00 बजे कार्यकर्ता के द्वारा छुट्टी दिए जाने के बाद यह बच्चे अपने घर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है इसी दौरान 8 से 10 बच्चों ने रतन जोत पेड़ के बीज तोड़कर खा लिए और घर पहुंचने के बाद ये लगातार उल्टी करने लगे। जिसकी सूचना परिजनों ने कार्यकर्ता को दी,जिसके बाद इन्हें संजीवनी 108 से जिला अस्पताल लाया गया, जहां बच्चों का उपचार जारी है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुखयारीन पोयाम ने बताया कि, आज आंगनबाड़ी में यूनिसेफ का एक कार्यक्रम आयोजित होना था इसलिए बच्चों को निधार्रित समय से पहले छुट्टी दे दी गई। वही सुपरवाइजर ऋतु देवांगन ने बताया कि, बच्चे जब हॉस्पिटल आ गए तब उन्हें कार्यकर्ता ने सूचना दी उन्होंने बताया कि साहिका बच्चों को घर तक छोड़ने गई थी या नहीं यह उन्हें जानकारी नहीं है लेकिन फिलहाल 7 बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
डॉ. सीआर ठाकुर, सिविल सर्जन कहा की रतन बी खाकर आंगनबाड़ी के साथ बच्चे जिला अस्पताल में ले गए हैं जिनका उपचार जारी है सभी बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन