Ghansyam Sharma / Mon, Jul 26, 2021 / Post views : 181
गरियाबंद। जिले के मैनपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत कांडेकेला के सरंपच की मनमानी से नाराज 14 पंचों ने कलेक्टर के समक्ष इस्तीफे की पेशकश की है। शुक्रवार को कांडेकेला के नौ पंचों ने जिला मुख्यालय गरियाबंद पहुंच कर 14 पंचों की सहमति भरा सामूहिक इस्तीफा का आवेदन कलेक्टर को सौंपा। इसके साथ ही पंचों ने पंचायत में अनियमितता और मजदूरों के लंबित भुगतान की जानकारी भी कलेक्टर को दी।
सामूहिक इस्तीफा देने पहुंचे पंचों ने कलेक्टर के समक्ष सरंपच पर पंचायत में एक तरफा मनमानी करने और शासकीय योजनाओं के राशि गबन करने का आरोप लगाया। पंचों ने कहा कि पंचायत में हर कार्य बिना प्रस्ताव पास किए बिना पंचों को जानकारी दिए अपनी मनमर्जी से कर दिया जाता है। राशि के आहरण के लिए भी प्रस्ताव नहीं लिया जाता। सरपंच-सचिव मिलीभगत कर फर्जी से तरीके से राशि का आहरण कर गबन कर लेते हैं। पंचों ने लंबित भुगतान और अनियमितता की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 13 में सीसी सड़क का कार्य अधूरा है और मजदूरी भुगतान भी नहीं हुआ है। वार्ड क्रमांक 19 व 20 में सीसी सड़क निर्माण और नाली सफाई के मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। वार्ड क्रमांक 10 पटेल पारा के सीसी रोड की मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है।
आमापारा में अधूरा चबूतरा निर्माण को पूर्ण बता कर राशि आहरण कर लिया गया है। गायत्री मंदिर से गांव तक मुरमीकरण राशि का आहरण होने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया है। पंचों ने इस पर जांच कर कार्रवाई करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन