Ghansyam Sharma / Thu, May 25, 2023 / Post views : 189
10वीं 12वीं कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित
दिव्यांग बच्चों को बांटे गये सहायक उपकरण
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
केशकाल विधायक निवास में गुरुवार को विधानसभा के समस्त कोटवारों हेतु विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम द्वारा विशेष सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में एसडीएम शंकरलाल सिन्हा, तहसीलदार आशुतोष शर्मा एवं बड़ेराजपुर तहसीलदार सुशील भोई के साथ बड़ी संख्या में कोटवार शामिल हुए। जहां उन्होने अपनी मांगों और समस्याओं के संबंध में विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम से चर्चा की। वहीं विधायक ने समस्त कोटवारों को ग्राम विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका एवं सहभागिता के लिए शॉल, श्रीफल एवं टॉर्च भेंट कर उनका
सम्मान किया साथ ही साथ उन्होने 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले केशकाल, फरसगांव एवं बड़ेराजपुर विकासखंड के समस्त छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हे विभिन्न पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही 02 दिव्यांग बच्चों सुरडोंगर निवासी पूरन साहू, बहीगांव निवासी चिरंजीव नाग को विधायक द्वारा ट्राई सायकल एवं व्हीलचेयर भेंट किया गया। इस संबंध में विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवार, पुलिस, प्रशासन व राजस्व के अंग के रूप में कार्य करते हैं। कोटवार के बिना गांव में किसी प्रकार के
राजनीतिक, शासकीय कार्य होना सम्भव नहीं है। गांव के विकास के लिए साल के 12 महीने कोटवार काम करते हैं उनका सम्मान करना अत्यंत आवश्यक था। जिसके लिए इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है। वहीं केशकाल निवासी अमनदीप ठाकुर को व्हीलचेयर, बटराली निवासी यासिनी ध्रुव को श्रवण यंत्र एवं गीतांजलि ध्रुव तथा यशवंत यादव को ब्रेल किट दिया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस, राजस्व एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन