Ghansyam Sharma / Fri, Aug 6, 2021 / Post views : 150
देवभोग। मैनपुर के आदिवासी बाहुल्य 30 से ज्यादा गांवों में 20 फीसद से भी कम टीकाकरण हुआ था, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष की पहल पर गुरुवार को धुरुवागुड़ी में शिविर का आयोजन किया गया तो 6 घंटे में 500 से भी ज्यादा लोगों ने टीका लगवाया। धुरुवागुड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया था। शिविर में धुरुवागुड़ी, अमलीपदर इलाके के 30 से भी ज्यादा गांव से सैकड़ों आदिवासी जनजाति के लोग पहुंचे थे। इनमें से 500 से ज्यादा ऐसे थे जिन्होंने कोविड टिका का पहला डोज लगाया है। शिविर में स्वास्थ्य के सभी विभागों के चिकित्सक भी पहुंचे थे जिनसे 300 से भी ज्यादा लोगों ने स्वस्थ्य परीक्षण करवाया। हाउसिंग बोर्ड के मेंबर विनोद तिवारी ने भी हौसला अफजाई के लिए टीके का दूसरा डोज लगवाया। कोरोना के तीसरे लहर के आहट से पहले लोगों को टीके का कवच लगाने आयोजन किया गया तो इसे सफल बनाने कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर, जिला सीईओ संदीप अग्रवाल, सीएमएचओ एन आर नवरत्न समेत जिले के स्वास्थ्य, राजस्व का पूरा अमला मौजूद था। विनोद तिवारी ने टीके को कोरोना का कवच बताया तो। कलेक्टर ने कहा जिपं अध्यक्ष का यह प्रयास टीके के प्रति जागरूकता लाने में अहम भूमिका निभाएगी। सभी जनप्रतिनिधियों को ऐसा करना चाहिए ताकि टीकाकरण सौ फीसद हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन