Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ |

: सिलगेर जाने से पहले नारायणपुर विधायक ने कहा पुलिस कर रही बेगुनाहों को गिरफ्तार

Ghansyam Sharma / Thu, Jun 3, 2021 / Post views : 148

Share:

0-स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की शिकायत के बाद आया बयान
0-कांग्रेस का जांच दल आज जाएगा सिलगेर,तीन ग्रामीणों की मौत का मामला

नारायणपुर। नक्सलवाद की आग में जल रहे बस्तर में फर्जी मुठभेड़ और गिरफ्तारी की गूंज दिल्ली तक जा रही है। पुलिस और नक्सलियों के बीच दो पाटो में पीस रहे ग्रामीणों के दर्द को समझने के बाद कांग्रेस के कद्दावर विधायक ने पुलिसिया कार्रवाई को लेकर हमला बोल दिया है। सिलगेर की घटना को लेकर कांग्रेस का जांच दल गुरुवार को जा रहा है। गोलीकांड की जांच के लिए सिलगेर जाने से पहले विधायक के बयान ने सियासी भूचाल ला दिया है। बस्तर सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में गठित इस जांच दल में बस्तर संभाग के आठ विधायक शामिल हैं। यह दल सिलगेर में फोर्स के कैंप के खिलाफ 20 दिनों से आन्दोलरत ग्रामीणों से बात कर रिपोर्ट बनाएगा। बुधवार को मोदी सरकार की विफलताओं को लेकर पत्रवार्ता के दौरान अबूझमाड़ और नारायणपुर ब्लाक के बेगुनाहों ग्रामीणों को पकड़कर गिरफ्तार करने का बयान देकर विधायक चंदन कश्यप ने सियासी बाजार गर्म कर दिया है। छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के बयान ने पुलिसिया कार्रवाई को कठघरे में खड़े कर दिया है। सिलगेर गोली कांड की निंदा करते विधायक ने कहा कि इस प्रकार की घटना कतई नहीं होनी चाहिए। आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों की सूची को लेकर विधायक ने कहा है कि पुलिस के आला अधिकारियों से नक्सलियों की सूची मांगी जा रही है लेकिन अफसर ध्यान नहीं दे रहे है। मालूम हो कि पिछले दो माह से नारायणपुर पुलिस के द्वारा बम विस्फोट करने के आरोप में कई दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई है। स्थानीय लोगों की बातों को सुनने के बाद विधायक के द्वारा पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाया गया है। पिछले एक दशक से बस्तर में फ र्जी मुठभेड़ और गिरफ्तारी सियासी मुद्दा बनी हुई है। भाजपा के शासन काल के दौरान भी भाजपा के नेता पुलिस की कार्रवाई पर उंगली उठाते आए है। सिलगेर में जो घटना हुई वो घटना नहीं घटनी चाहिये थी, घटना के बाद कई लोग जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच करने को कहा है। हम लोग कल मौके पर जायेंगे। नारायणपुर के ओरछा और नारायणपुर ब्लाक में पुलिस कई लोगों को घरों से ले जाकर नक्सली घोषित कर रही है। डीआईजी से नक्सलियों की सूची मांगी गई लेकिन आज तक सूची नहीं दिया गया।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement