Ghansyam Sharma / Fri, Feb 7, 2025 / Post views : 178
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर नगर विकास के लिये 7 संकल्पों के साथ 22 वार्डो के लिये 22 वचन पत्र भाजपा कार्यालय में चुनाव प्रभारी डॉ. सुभाऊ कश्यप के उपस्थिति में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोंडागाँव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने वचन पत्र जारी किया इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष दिपेश अरोरा,ओम प्रकाश टावरी ,गोपाल दीक्षित, महेंद्र यद्दु, जसकेतु उसेण्डी मंडल अध्यक्ष कुलवंत चहल , जितेंद्र सुराना इना श्रीवास्तव के साथ नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्यासी नरपति पटेल उपस्थित रहे ।नगर विकास के लिए जारी भाजपा के घोषणा पत्र के साथ कोंडागाँव नगर के 22 वार्डो के लिये 22 वचनों सकल्प पत्र जारी किया जिसमें कोंडागाँव को मास्टर प्लान के तहत बसाना हमारा पहला उदेश्य है, इसके अंतर्गत हमने 7 संकल्प के साथ आने वाले पांच बर्षो में इसे साकार करने की कोशिश करेंगे।हमारा कोंडागाँव धीरे धीरे शहर का रूप धारण कर रहा है।लेकिन इसकी प्लानिंग करना अति आवश्यक है,इन सभी प्रयासों के परिणामस्वरूप बाहरी निवेश औऱ टूरिज्म को प्रोत्साहित कर सकते है।इससे कोंडागाँव वासियो की आय में बृद्धि होगी और जो शहर की सबसे बड़ी समस्या रोजगार की उसमे भी हमे निजात मिलेगी। भूमि उपयोग योजना के अंतर्गत निम्न कार्य योजना तैयार की जायेगीः- आवासीय नजुल भूमी पर पट्टा दिया जायेगा एवं सभी पट्टा धारको को भू-स्वामी बनाया जाएगा।बिजली बिल और समेकित कर पटाने वाले को आवास बनाने की पात्रता दी जायेगी एवं सभी आवासविहीन लोगों को आवास दिया जाएगा। महिलाओं के नाम पर दर्ज सम्पतियों पर प्रॉपर्टी कर में 25% की विशेष छुट प्रदान करेंगी अन्य बिन्दु भी घोषणा पत्र में शामिल हैं।
देखें वीडियो---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन