Ghansyam Sharma / Fri, Jun 4, 2021 / Post views : 151
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की पुलिस को लाल आतंक के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. एसपी मोहित गर्ग के सामने कुतुल एरिया कमेटी के 5 जनमिलिशिया सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया है. सभी नक्सलियों ने संगठन की खोखली विचारधारा को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटते हुए सरेंडर किया है. ये नक्सली ओरछा थाना क्षेत्र में सक्रिय थे. एसपी ने सभी नक्सलियों को 10-10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी है.
ये सरेंडर किए गए नक्सली संगठन में कार्य करने के दौरान नक्सलियों के लिए भोजन की व्यवस्था करना, गांव में अंजान व्यक्तियों के आने पर उनसे पूछताछ कर निगरानी करना, नक्सली साहित्य और पोस्टर पाम्पलेट चिपकाने, ग्रामीणों को नक्सली मीटिंग में उपस्थित होने की सूचना देना का काम करते थे.
इसके अलावा बाजारों से दैनिक उपयोग की सामग्री खरीदकर नक्सलियों तक पहुंचाना, नक्सलियों के गांव में आने पर उनको सुरक्षा देना, क्षेत्र में पुलिस आने की सूचना देना, पुलिस पार्टी की रेकी करना, नक्सलियों के अस्थायी कैम्प में संतरी डियूटी करना, गांव के चारों ओर दिन के समय पेट्रोलिंग करने जैसे कार्य करते थे.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन