Ghansyam Sharma / Mon, Jun 28, 2021 / Post views : 143
रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने के पहले ही एक बड़ा फैसला हुआ है. स्पीकर डाॅ.चरणदास महंत ने प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े के सर्विस एक्सटेंशन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. गंगराड़े को छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया है. यह उनका तीसरा एक्सटेंशन होगा. विधानसभा संचालन नियमों के तहत स्पीकर के पास प्रमुख सचिव या सचिव को तीन साल तक सेवा वृद्धि देने का अधिकार होता है. इससे पहले जनवरी 2021 में ही उन्हें छह महीने का एक्सटेंशन दिया था. सदन के संचालन में उनके दीर्घकालीन अनुभव के मद्देनजर स्पीकर ने उन्हें एक बार फिर एक्सटेंशन देने का फैसला लिया है. 28 जून 1958 को जन्में चंद्रशेखर गंगराड़े अक्टूबर 2019 में विधानसभा के प्रमुख सचिव बने थे. 30 दिसंबर 2020 को उनका रिटायरमेंट था, लेकिन तब पहली बार स्पीकर डाॅ.महंत ने उन्हें सर्विस एक्सटेंशन दिया था.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन