Ghansyam Sharma / Sun, Aug 24, 2025 / Post views : 182
कोण्डागांव । पत्रिका लुक (सरला यादव)
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अंतर्गत जिलेभर में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी क्रम में शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अड़ेगा में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वाद-विवाद, नाटक और नृत्य प्रतियोगिताएँ हुईं। विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आत्मरक्षा, बाल अधिकार तथा गुड टच–बैड टच जैसे विषयों पर जानकारी दी गई।
जिला मुख्यालय के ऑडिटोरियम में विकासखण्ड स्तरीय समारोह आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक सुश्री लता उसेण्डी रहीं। उन्होंने कहा कि 25 वर्ष की यात्रा में छत्तीसगढ़ ने कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर राज्य को और सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि रजत जयंती अवसर पर सभी अपने घरों में पाँच दीप अवश्य जलाएँ।
कार्यक्रम में पारंपरिक व्यंजन, सामूहिक नृत्य, मेहंदी, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताएँ हुईं। रंगोली में शासन की योजनाओं को दर्शाया गया, वहीं जगार गीत की प्रस्तुति ने वातावरण को जीवंत बना दिया। अंत में विजेताओं और कलाकारों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर, जनपद अध्यक्ष अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष टोमेन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी ज्ञाना मंडावी, स्वीटी दास, माधुरी उसेण्डी, जयदीप नाथ, सरोज बाला नेताम, कमितला मंडावी एवं अन्य जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन