Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ |

: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर में बस्तर संभाग की विकास कार्यों की समीक्षा-योजनाओं के क्रियान्वयन में तेज़ी और पारदर्शिता पर जोर...

Ghansyam Sharma / Wed, Apr 16, 2025 / Post views : 192

Share:

जगदलपुर। पत्रिका लुक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय बस्तर दौरे के दौरान जगदलपुर स्थित कलेक्टर कार्यालय में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में बस्तर संभाग में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और आधारभूत संरचनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि "विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और हमें पूरी निष्ठा के साथ उनके कल्याण के लिए कार्य करना है।"
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएँ।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में बस्तर एक नए परिदृश्य में उभर रहा है और यह परिवर्तन सभी के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना बनाई जाए तथा सभी निर्माण कार्य मानसून से पहले पूर्ण किए जाएँ।
बस्तर संभाग के आयुक्त डोमन सिंह ने क्षेत्र में हुए प्रमुख विकास कार्यों की प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना में 87.24% और आधार कार्ड निर्माण में 96.37% लक्ष्य प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने इन दोनों योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।
बैठक में यह भी बताया गया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 93.37% प्रगति हुई है, वहीं विद्युतीकरण के क्षेत्र में बस्तर संभाग ने 95.89% घरों में बिजली पहुंचाकर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। कांकेर जिले में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है जबकि बस्तर और कोंडागांव में यह आँकड़ा 99% के पार पहुँच चुका है। शेष जिलों में दिसंबर 2025 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आवास योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही आवास से वंचित न रहे, और दिसंबर 2025 तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण किए जाएं। उन्होंने निर्माण सामग्री की आपूर्ति पंचायतों के माध्यम से एकसाथ करने की रणनीति अपनाने को कहा जिससे पारदर्शिता और गति सुनिश्चित की जा सके।
किसान क्रेडिट कार्ड योजना में 91.55% लक्ष्य हासिल किया गया है, जबकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 82.88% किसानों को लाभ मिल रहा है। जनधन योजना के अंतर्गत 90.79% पात्र हितग्राही पंजीकृत हैं।
मुख्यमंत्री साय ने सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जैसे जिलों में योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। राजस्व मामलों जैसे नामांतरण, सीमांकन और त्रुटि सुधार को शीघ्र और समयबद्ध तरीके से निराकरण करने को कहा गया।
बैठक में स्थानीय युवाओं को कौशल विकास योजनाओं से जोड़ने, प्रशिक्षण के बाद 100% प्लेसमेंट सुनिश्चित करने और स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से रोजगार सृजन के प्रयासों को मजबूती देने के निर्देश भी दिए गए।
इस समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत, पीसीसीएफ श्रीनिवास राव, बस्तर संभाग के आयुक्त, आईजी पुलिस, सभी ज़िलों के कलेक्टर्स, एसपी, डीएफओ, जिला पंचायत सीईओ, नगर निगम आयुक्त एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Sotradprcg

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement