Ghansyam Sharma / Wed, Mar 6, 2024 / Post views : 173
अव्यवस्था पर नाराजगी जाहिर कर, संचालक संस्था को दिया नोटिस
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
कोण्डागांव के डीएनके कॉलोनी में संचालित समर्पण वृद्धाश्रम का बुधवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने व्यवस्थाओं की जांच करते हुए सर्वप्रथम सभी संचालन पंजियों की जांच करते हुए उपस्थिति के साथ खाने एवं सुविधाओं की प्रविष्टियों की जांच की। जिसमें उन्होंने पंजियों में अपूर्ण प्रविष्टियों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने किचन में जाकर व्यवस्थाओं की जांच करते हुए पुराने फ्रिज को बदलने एवं खाने के मेन्यू के हिसाब से समयानुसार वृद्धों को खाना उपलब्ध कराने को कहा। वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धों से कलेक्टर ने चर्चा करते हुए व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली, जिसमें सभी वृद्धों ने व्यवस्थाओं के प्रति संतुष्टि व्यक्त की। कलेक्टर ने सभी कक्षों में लाइट एवं पंखों की भी जांच की, जिसमें कई विद्युत उपकरण खराब पाये गए, जिस पर कलेक्टर ने संचालन करने वाली कुरूद की शांति ग्रामीण विकास संस्थान को नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को ठीक कराने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक ललिता लकड़ा को कलेक्टर द्वारा नियमित रूप से वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने एवं बीमार वृद्धों का इलाज कराने एवं दिव्यांग वृद्धों को सहायक उपकरण उप्लब्ध के निर्देश दिए।
sotraprokgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन