Fri, 23 Oct 2026
Breaking News
केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ |

: कलेक्टर दुदावत कड़ेनार क्षेत्र के दूरस्थ गांवों का किया दौरा

Ghansyam Sharma / Thu, Mar 20, 2025 / Post views : 183

Share:



बेचा और कड़ेनार में ग्रामीणों की समस्याओं से हुए रूबरू
कोण्डागांव। पत्रिका लुक

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के अंतिम छोर में मर्दापाल तहसील अंतर्गत अतिसंवेदनशील गांवों का दौरा किया और विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार भी उनके साथ थे। कलेक्टर दुदावत ने खुद बाइक चलाते हुए हड़ेली से लगभग 18 किलोमीटर दूर बेचा गांव में पहुंचे। कलेक्टर ने वहां प्राथमिक शाला परिसर में आम पेड़ के नीचे ग्रामीणों और बच्चों से मिलकर बातचीत की और उनकी समस्याओं से रुबरु हुए। उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला बेचा में शिक्षक से बच्चों की पढ़ाई, मध्यान्ह भोजन और न्यौता भोज के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए गांव में पेयजल, बिजली, राशन सहित मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पीएचई के अधिकारियों को हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए किये जा रहे कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्रामीणों को बताया कि आने वाले तीन माह के भीतर प्राथमिक शाला भवन बनकर तैयार हो जाएगा, जिसके बाद बच्चे पक्के भवन में पढ़ाई करेंगे। साथ ही शीघ्र ही उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन और देवगुड़ी निर्माण सहित आंगनबाड़ी भवन निर्माण शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही प्राथमिक शाला में विद्युत कनेक्शन प्रदाय करने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए।
इमली की छांव में चौपाल लगाकर सुनी कड़ेनार के ग्रामीणों की समस्याएं
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मर्दापाल क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम कड़ेनार में इमली पेड़ के छांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने सरपंच और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे किसी खास अवसरों पर या तिथियों पर किसी एक स्कूल में बच्चों के लिए न्यौता भोज कराएं। इस दौरान कलेक्टर के समक्ष ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी, पेयजल, बिजली सहित विभिन्न मांगों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द करने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र और स्कूल भवन के लिए बाउंड्रीवाल का निर्माण भी किया जाएगा।
कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूरा करते हुए अपने पक्के घरों में निवास करें। उन्होंने गांव के जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वे हितग्राहियों को आवास निर्माण के कार्य को जल्द पूर्ण करने के लिए आवश्यक सहयोग करें। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से गांव के स्कूली बच्चों और युवाओं को क्रिकेट, व्हॉलीबाल, बैडमिंटन खेल के लिए सामग्रियों का वितरण किया गया, जिसे पाकर बच्चे काफी उत्साहित हुए। हड़ेली से बेचा सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने दिए निर्देश
कलेक्टर दुदावत ने ग्राम हड़ेली से ग्राम बेचा के बीच अतिसंवेदनशील क्षेत्र में बाइक से सफर करते हुए निर्माणाधीन सड़क की प्रगति का जायजा लिया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए कार्य को गुणवत्ता के साथ अप्रैल माह तक पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम हड़ेली से कुधूर मार्ग में बन रहे पुलियों का भी निरीक्षण कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने ग्राम राणापाल में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों के घर पहुंच कर हर घर शुद्ध पेयजल की उपलब्धता का भी अवलोकन किया और ग्रामीणों से बातचीत करते हुए योजना के क्रियान्वयन के संबंध में प्रतिक्रिया ली। ग्रामीणों ने इस सुदूर अंचल में जल जीवन मिशन के तहत घर में ही पानी पहुंचाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
सोत्र prokgn

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement