Ghansyam Sharma / Tue, Feb 21, 2023 / Post views : 177
नेशनल तीरंदाजी स्पर्धा में अपना जौहर दिखाएंगे जिले के 3 खिलाड़ी
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
नेशनल तीरंदाजी स्पर्धा में जिले की 3 खिलाड़ी छात्राएं अपना जौहर दिखाएंगी और राज्य स्तरीय सीनियर तीरंदाजी स्पर्धा में चयनित जिले की तीनों छात्राओं को कलेक्टर एवं अधिकारियों द्वारा शुभकामनाएं दी गई। कलेक्टर दीपक सोनी सहित सीईओ जिला पंचायत प्रेम प्रकाश शर्मा, डीएफओ कोण्डागांव आर.के.जांगड़े, डीएफओ केशकाल एन गुरूनाथन और अन्य अधिकारियों ने राज्य स्तरीय सीनियर तीरंदाजी स्पर्धा में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा प्रदर्शन कर नेशनल तीरंदाजी स्पर्धा के लिए चयनित जिले की छात्राओं रमीता सोरी, सुशीला नेताम एवं सावित्री मंडावी को नेशनल तीरंदाजी स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी श्रेष्ठता साबित करने की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कलेक्टर श्री सोनी एवं अधिकारियों ने उक्त खिलाड़ी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। शासकीय गुंडाधूर काॅलेज कोण्डागांव में अध्ययनरत् उक्त तीनों खिलाड़ी छात्राएं आगामी 8 से 17 मार्च तक गुजरात में आयोजित नेशनल तीरंदाजी स्पर्धा में अपना जौहर दिखायेंगे। इन तीनों खिलाड़ी छात्राओं को भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल सेक्टर हेडक्वार्टर भुवनेश्वर के कोच त्रिलोचन मोहन्ता एवं धर्मपदक किस्कू द्वारा गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
सोत्र-pro कोण्डागांव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन