Ghansyam Sharma / Tue, Sep 30, 2025 / Post views : 164
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला मुख्यालय के सभा कक्ष में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुंचे आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनके आवेदनों पर त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया। जनदर्शन में आज ग्राम सोड़सिवनी निवासी कुन्ती मरकाम ने प्रधानमंत्री आवस मांग की, ग्राम एटेकोन्हाड़ी निवासी मनीष राना ने बीएसएनएल टावर चालू कराने लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार ग्राम मलनार पुजारी पारा निवासी जयत राम मण्डावी ने वन अधिकार पत्र की मांग सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर 16 आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन