Fri, 23 Oct 2026
Breaking News
केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ |

: कलेक्टर ने धान खरीदी की तैयारियों के लिए ली समीक्षा बैठक

Ghansyam Sharma / Thu, Sep 29, 2022 / Post views : 145

Share:

मसाहती पट्टा के किसानों का पंजीयन कराकर धान बेचने हेतु प्रोत्साहित करें - कलेक्टर

कोंडागांव/नारायणपुर । पत्रिका लुक
कलेक्टर  ऋतुराज रघुवंशी ने आज कलेक्टोरेट परिसर के सभाकक्ष में खरीफ वर्ष 2022-23 के लिए व्यवस्थित धान खरीदी कार्य करने के लिए समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि धान खरीदी का कार्य शासन का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखें। उन्होंने धान खरीदी से संबंधित कार्यों को पूरी गंभीरता से करने कहा तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि मसाहती पट्टा के किसानों का पंजीयन कराकर धान बेचने हेतु प्रोत्साहित भी करें।  बैठक में कलेक्टर ने आगामी धान खरीदी के लिए बारदानों की उपलब्धता और आवश्यकता की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को जिले के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए धान खरीदी केन्द्रो में साफ-सफाई, कम्प्यूटर की व्यवस्था, धान का बारिश से बचाव की व्यवस्था, सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। इसके साथ ही उन्होंने संवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों की जानकारी ली तथा आवश्यकतानुसार संवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों का फेरबदल करने कहा। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्रों के धान खरीदी केन्द्रों की जानकारी रखने तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समिति के ऑपरेटरों की भी बैठक लेकर आवश्यक निर्देश देने कहा। इसके साथ बैठक में विगत वर्ष की अपेक्षा धान के स्थान पर अन्य फसल लेने वाले किसानों की जानकारी, समिति स्तर पर आवश्यक तैयारी, परिवहनकर्ता से अनुबंध की स्थिति, धान खरीदी में संभावित संवेदनशील मामले, संवेदनशील खरीदी केन्द्र तथा संवेदनशील स्टाफ की पहचान सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दूओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी कार्यों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए अवैध धान परिवहन पर विशेष निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए है। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव, एसडीएम जितेंद्र कुर्रे, संयुक्त कलेक्टर प्रदीप कुमार, खाद्य अधिकारी हुलेश डड़सेना, प्रबन्धक प्रतीक अवस्थी, उप संचालक कृषि बी एस बघेल, जिला विपणन अधिकारी टी आर निषाद तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
जिले में धान खरीदी से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्प डेस्क और कन्ट्रोल रूम होगा स्थापित
बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम और हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए है। कन्ट्रोल रूम की शुरूआत धान खरीदी कार्य के पूर्व किया जाएगा।
पंजीकृत रकबे से संतुष्ट नही होने पर रकबे में कर सकते हैं सुधार-
बैठक में कलेक्टर ने पंजीकृत रकबे के सम्बंध में जानकारी ली। प्रबन्धक श्री प्रतीक अवस्थी ने बताया कि पूर्व में पंजीकृत किसान अगर अपने रकबे में संशोधन या पंजीकृत रकबे से संतुष्ट नही है तो अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृशि विस्तार अधिकारी से सम्पर्क कर अपने रकबे का संशोधन करवा सकते हैं। रकबे में संशोधन हेतु सबंधित किसान को आधार कार्ड, बैंक पास बुक की फ़ोटो कॉपी लाना अनिवार्य होगा।
धान खरीदी हेतु शुरू किये जायेंगे 5 नवीन धान खरीदी केन्द्
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए किसानों को धान विक्रय करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिले में 5 नवीन धान खरीदी केन्द्र कन्हारगांव, कुकड़ाझोर, गढ़बेंगाल, सोनपुर और कोहकामेटा में शुरू किये जायेंगे। कलेक्टर रघुवंशी ने इन सभी 5 नवीन धान खरीदी केन्द्रों में कार्य करने हेतु कर्मचारियों की नियुक्ति, किसानों के लिए छाया, बारदाना, पेयजल सहित अन्य सभी तैयारियों समयपूर्व करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।

सूत्र-pro नारायणपुर

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement