Ghansyam Sharma / Sun, Sep 14, 2025 / Post views : 178
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (शकील सिद्दीकी)
कोण्डागांव जिला अंतर्गत आने वाला नारायणपुर विधानसभा के मर्दापाल क्षेत्र में खाद की कमी व खाद की बढ़ती कीमतों और कालाबाज़ारी को लेकर कांग्रेस ने 13 सितम्बर शनिवार को राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लेंस कार्यालय का घेराव किया और मर्दापाल चौक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार का पुतला दहन किया।
धरना-प्रदर्शन में पूर्व विधायक चंदन कश्यप, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बुधराम नेताम, पूर्व जिला अध्यक्ष झुमुकलाल दिवान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि किसान खाद के लिए परेशान है, लेकिन विष्णुदेव साय सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही। खुले बाजारों में खाद महंगे दामों में बिक रही है, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भ्रष्टाचार और अराजकता बढ़ती जा रही है। कांग्रेस किसानों की लड़ाई पहले भी लड़ती रही है और आगे भी जारी रखेगी। अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन होगा।
वहीं जिला अध्यक्ष बुधराम नेताम ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल कागज़ों में काम कर रही है। ज़मीनी स्तर पर न किसान को राहत है, न बेरोजगार को सहारा। भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। इसी के विरोध में हमने पुतला दहन कर ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन