Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित |

: कोरोना टीका तिहार में 58370 लोगों का हुआ टीकाकरण, 54 गांवों में शत प्रतिशत टीकाकरण

Ghansyam Sharma / Sun, Dec 12, 2021 / Post views : 145

Share:

जिला प्रशासन द्वारा टीकाकरण मुहिम लाई रंग

ग्रामीण क्षेत्र में 54448 तथा नगरीय क्षेत्रों में 3912 लोगों को हुआ टीकाकरण
कोंडागांव।
दिसंबर को कोंडागांव जिले में एक साथ सभी 383 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले सभी 576 ग्रामों में 'कोरोना टीकाकरण तिहार' आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुबह 6:00 बजे से सभी ग्राम पंचायतों में टीकाकरण टीमों द्वारा टीकाकरण कार्य आरंभ कर दिया गया था। इस दौरान सभी नियुक्त नोडल एवं सेक्टर अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में मोर्चा संभालते हुए टीकाकरण कार्य कराया गया। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कोटवार, शिक्षक, सचिव, मितानिनों, एएनएम, ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी सहित सरपंच, पंच एवं गांव के पुजारी, गायता ने भी अपना सहयोग दिया। इसके लिए सभी टीकाकरण दल अपने अपने टीकाकरण केंद्रों में डटे हुए थे। जहां स्व सहायता समूह की महिलाओं, जनप्रतिनिधियों द्वारा लोगों को घरों से टीकाकरण केंद्र तक लाने का कार्य किया गया। वही ग्राम पंचायतों में बने डाटा सेंटरों द्वारा गांव गांव में हो रहे टीकाकरण की ऑनलाइन एंट्री की जा रही थी। टीकाकरण तिहार में शाम 5:00 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 58370 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 54448 लोगों का तथा नगरीय क्षेत्र में 3912 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसमें कोण्डागांव नगर पालिका क्षेत्र में 2271, नगर पंचायत केशकाल में 942 तथा नगर पंचायत फरसगांव में 699 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसके द्वारा 54 ग्रामों में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया। अंतिम प्राप्त आंकड़ों तक टीकाकरण कार्य जारी था एवं कई सुदूर सीमावर्ती क्षेत्रों से आंकड़ों को प्राप्त किया जाना शेष था।
सुबह से ही केंद्रों में लगा रहा लोगों के आने का सिलसिला
कोरोना टीकाकरण तिहार को लेकर लोगों में सुबह से ही उत्साह देखने को मिला कई ग्रामों में लोगों की बढ़ती संख्या को देखकर जिला प्रशासन द्वारा अन्य जिलों से टीकाकरण दलों को लाकर निर्बाध रूप से टीकाकरण कार्यक्रम को संचालित किया गया। सुबह 10:00 बजे तक 8000 लोगों ने टीकाकरण करा लिया था। जिससे लोगों का टीकाकरण तिहार के प्रति उत्साह का पता चलता है। सभी केंद्र खुलने के पहले ही केंद्रों में पहुंच रहे थे।
विधायक ने खुद पहुंच करवाया टीकाकरण
कोरोना टीकाकरण तिहार की अगुवाई करते हुए केशकाल विधायक एवं बस्तर विकास अधिकरण के उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम ने भी सुबह-सुबह खाल्हेमुरवेण्ड स्थित टीकाकरण स्थल में पहुंचकर देवताओं की स्तुति के साथ टीकाकरण कार्यक्रम आरंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों को टीकाकरण कराने के लिए बधाई देते हुए लोगों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित भी किया।
नोडल अधिकारियों एवं सेक्टर अधिकारियों ने दिनभर किया केंद्रों का दौरा
टीकाकरण तिहार हेतु कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा हर ग्राम पंचायत स्तर पर एक सेक्टर अधिकारी तथा हर तीन गांवों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। सुबह से ही सभी नोडल एवं सेक्टर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लगातार टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण कर रहे थे। जिसमें जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा द्वारा सुबह से ही सभी विकासखण्डों में बने टीकाकरण केंद्रों तथा डाटा संग्रहण केंद्रों में जाकर अधिकारियों का निर्देश देने के साथ टीकाकरण हेतु टीकों की व्यवस्था के संबंध में निर्देशित किया गया। वहीं संयुक्त कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी द्वारा आंदुलबेड़ा एवं उमरगांव टीकाकरण केंद्रों, एसडीएम कोण्डागांव गौतम चंद पाटिल द्वारा तहसीलदार विजय मिश्रा के साथ अनंतपुर, बफना टीकाकरण केंद्रों, एसडीएम केशकाल द्वारा कोहकामेटा एवं अन्य सीमावर्ती ग्रामों का दौरा किया गया।
सीएमएचओ द्वारा बफना में किया गया टीकाकरण
टीकाकरण तिहार में स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए सीएमएचओ डॉ टीआर कुँवर द्वारा सभी टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य कर्मियों की हौसला अफजाई की गई। इस दौरान उन्होंने बफना टीकाकरण केंद्र पहुंचकर। स्वयं लोगों का टीकाकरण कर स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही अनंतपुर में जाकर टीकाकरण हेतु आए लोगों से बात कर अपने आसपास बचे लोगों को भी टीकाकरण केंद्र लाने को प्रेरित किया।
जरण्डी में दूल्हे ने लगावाया टीका
टीकाकरण अभियान में 3:00 बजे तक केंद्रों में आने वाले लोगों का टीकाकरण करने के बाद तय कार्यक्रम अनुसार टीकाकरण दलों द्वारा गांव में किए गए सर्वे अनुसार प्रत्येक टीका नहीं लगवाये लोगों को घरों में जाकर टीकाकरण का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत माकड़ी स्थित जरण्डी ग्राम में वैवाहिक कार्यक्रम के कारण कई लोगों के टीकाकरण केंद्र में ना आने के संबंध में जानकारी मिलने पर टीकाकरण दल द्वारा विवाह स्थल पर पहुंचकर टीकाकरण कार्य किया गया। जहां लोगों ने उनका हार्दिक स्वागत करते हुए टीका लगवाया। इस दौरान दूल्हे सोनसाय एवं पिता अंडारु ने भी अपने वैवाहिक कार्यक्रमों से समय निकालकर टीके की डोज को जीवन रक्षक बताते हुए विवाह से ज्यादा जरूरी बताकर स्वयं भी टीका लगवाया और सभी को लगवाने को कहा।
3 बजे के बाद सभी दलों द्वारा घर घर तक जाकर टीकाकरण किया गया जिसमें खेत हो या घर बाड़ी हो या नहर हर कोने में टीकाकरण दल द्वारा पहुंचकर टीकाकरण को अंजाम दिया गया। टीकाकरण कार्यक्रम में सुदूर सीमाओं में बसे अति संवेदनशील क्षेत्रों में भी लोगों ने घरों से बाहर आकर टीकाकरण को अपनाया। नगरपालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में शुरुआत से ही मोबाइल टीमों द्वारा एक-एक बचे व्यक्ति तक पहुंचने के लिए टीमों द्वारा सर्वे द्वारा इकट्ठा डाटा के अनुसार घरों में कुच की गई। जहां रात तक टीकाकरण दल घर-घर जाकर टीकाकरण कर रहे थे। टीकाकरण केंद्रों द्वारा आये आंकड़ों के संधारण हेतु जिला पंचायत सभाकक्ष को जिला डाटा केंद्र बनाया गया था। जहां रात्रि काल में भी कार्य जारी था। कोरोना टीकाकरण बिहार में जिला प्रशासन के सभी विभागों द्वारा समन्वय से वृहद स्तर पर टीकाकरण का कार्य किया गया ताकि जिले को कोरोना के भय से मुक्त किया जा सके।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement