Ghansyam Sharma / Fri, Sep 26, 2025 / Post views : 185
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद् कोण्डागांव ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बस्तर संभाग में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की भर्तियों में स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग की गई।
सीपीआई नेताओं ने कहा कि बस्तर पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आने वाला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, जहां लंबे समय से शिक्षा और संसाधनों का अभाव रहा है। संविधान ने इस क्षेत्र को विशेष अधिकार प्रदान किया था कि भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता मिले, परंतु न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान पूर्ववर्ती सरकार ने प्रभावी पैरवी नहीं की, जिससे यह अधिकार समाप्त हो गया।
नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान में मेरिट सूची के आधार पर बाहरी अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जा रही है और बस्तर के युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि––
सभी स्थानीय भर्ती में बस्तर संभाग के बेरोजगारों को प्राथमिकता मिले।
शासन न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर अधिकार बहाल कराए।
नियुक्तियों का प्रत्यक्ष लाभ सिर्फ बस्तर निवासियों को मिले।
भर्ती नीति को कानूनी संरक्षण प्रदान किया जाए।
इस अवसर पर शैलेश शुक्ला, जयप्रकाश, दिनेश कुमार, मुकेश मंडावी, रामकुमार, नंदू दिसंबर, कम सराडू, राम मरकाम सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन