Fri, 23 Oct 2026
Breaking News
केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ |

: देबकी और उसके पिता इलाज के बाद चलने लगे अपने पैरों पर, अस्पताल से पहुंचे घर…

Ghansyam Sharma / Wed, Jul 7, 2021 / Post views : 157

Share:

गरियाबंद। राजधानी रायपुर में सरकारी खर्च पर 15 दिन के गहन उपचार के बाद देबकी व पिता अभिराम घर लौट गए हैं. अब दोनों अपने पैरों से चलने लगे हैं. खबर प्रकाशन के बाद देवभोग कि देबकी व पिता की मदद के लिए सरकार सामने आई. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के प्रयासों ने 19 साल के देबकी यादव के जीवन मे नया रंग घोल दिया है.

21 जून को देवभोग अस्पताल प्रबंधन ने पिता को मेकाहारा व पुत्री को डीकेएस में भर्ती करवा कर उपचार करवाया था. जिसका अब सुखद परिणाम देखने को मिला है. 5 जुलाई को डिस्चार्ज करने के बाद दोनों को देवभोग प्रबन्धन के सुपुर्द कर दिया गया था.

बीएमओ अंजू सोनवानी सहयोगी चिकित्सकों के साथ देबकी व अभिराम को उसके घर छोड़ने पहुंचे. इस दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सूखचन्द बेसरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेसी नेताओं ने डॉक्टरों के सम्मान में ताली बजाया. उन्हें साल श्रीफल देकर सम्मानित किया. बेसरा ने इसी जगह से कहा कि पीड़ितों को एक माह तक तैयार गरम भोजन उनके द्वारा करवाया जाएगा.

दवा खर्च मेडिकल एसोसिएशन करेगी वहन

15 दिन के इलाज के बाद दोनों को अस्पताल से सप्ताह भर की दवा दी गई है. दवा का यह डोज पिता अभिराम को एक माह व बेटी देबकी को 6 माह तक लेना है. प्रति सप्ताह देबकी को मल्टी विटामिन का इंजेक्शन भी लगाया जाना है. दवा व अन्य पूरक आहार में महीने में 1500 से 2000 का खर्च आएगा. मेडिकल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अरुण मिश्रा ने कहा कि यह खर्च पीड़ितों के ठीक होने तक देवभोग मेडिकल एसोसिएशन वहन करेगा.

पिता पुत्री की इन लोगों ने की मदद

जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने पीड़ितों के हालातों को स्वाथ्य मंत्री सिंहदेव को बताया. जिला से लेकर राजधानी तक अस्पताल में चिकित्सों से सतत सम्पर्क कर राज्य सरकार के निशुल्क उपचार अभियान में सेतु की भूमिका निभाई.

देवभोग में पदस्थ फिजियोथेरिपिस्ट डॉक्टर सौरभ पांडेय 21 जून से लेकर 6 जुलाई दोपहर लगातार पीड़ितों के साथ रहे. भर्ती से लेकर डिस्चार्ज के अलावा उपचार के दरम्यान लगने वाली छोटी आवश्यकताओं की पूर्ति डॉक्टर पांडेय ने किया.

23 वर्षीय नितिन सागर की भूमिका भी अहम रही. पिता पुत्री का इलाज 24 जून के बाद अलग अलग अस्पताल में होना शुरू हुआ. परिवार रिश्तेदार से कोई भी अटेंडर पीड़ितों के साथ नहीं गए. ऐसे में नितिन सागर पिछले 10 दिनों से अभिराम के अटेंडर के रूप में अपनी सेवा दिया.

इसके अलावा यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव उमेश डोंगरे व घनश्याम प्रधान ने घर आंगन की सफाई का बीड़ा उठाया. समाज सेवी परमेश्वर जैन ने घर के आगे टीन का सेड लगवाया ताकि छोटे से घर के अलावा बारिश से सुरक्षित आंगन भी मिल सके. प्रमेश अवस्थी ने टूटे फाटक को बदलवा कर नया फाटक लगवाया. कांग्रेसी नेता सुधीर अग्रवाल ने नए बिस्तर का इंतजाम करवाया. मोहम्मद फिरोज, रितेश अग्रवाल, अशोक मोहंती का भी विशेष सहयोग रहा.

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement