Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ |

: पुलिस का कारनामा नामजद शिकायत के बाद भी नहीं लिखी गई एफ.आई.आर. मामला सोलर लाईट चोरी का

Ghansyam Sharma / Sat, Mar 2, 2024 / Post views : 176

Share:



कोण्डागांव । पत्रिका लुक

सार्वजनिक हितों को ध्यान में रखकर गांव में लगाए गए सोलर लाईट की चोरी होने पर नामजद लिखित शिकायत किए जाने के बाद तीन माह बाद भी एफ.आई.आर.नहीं लिखे जाने से ग्रामीणजनों के हैरान होकर यह प्रष्न खड़ा करने का मामला सामने आया है कि कोण्डागांव जिले यह कैसा पुलिसिंग चल रहा है ? यह मामला प्रेस के सामने तब प्रकश में आया, जब लिखित शिकायतकर्ताओं में से एक ने जिला मुख्यालय में पहुंचकर, पुलिस थाना कोण्डागांव में तीन माह पुर्व 1 दिसम्बर 2023 को लिखित में प्रस्तुत शिकायत पत्र पर नहीं दर्ज किए गए एफ.आई.आर.पर नाराजगी जाहिर करते हुए, पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव को सम्बोधित लिखित शिकायत पत्र को एस.पी.कार्यालय के आवक-जावक में जमा किए जाने सहित प्रेस को भी लिखित शिकायत पत्रों की छायाप्रतियां उपलब्ध कराया और कोण्डागांव जिले में चल रही पुलिसिंग पर अपनी नाराजगी भी जाहिर किया। शिकायतकर्ता द्वारा प्रेस प्रतिनिधि को उपलब्ध कराए गए लिखित शिकायत पत्रों में लेख किया गया है कि ग्राम गुमडी, ग्रा.पं.सिरपुर, तह.फरसगांव, जिला कोण्डागांव में सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट गांव के चौराहों में लगा हुआ था, उसे जाड़ापदर निवासी जयलाल पिता लच्छे मंडावी, यशवंत पिता मनीराम एवं उनके अन्य साथियों के द्वारा चोरी करके ले गए हैं, इसके संबंध में गांव स्तर में बैठक रखा गया था, इस बैठक में भंडारसिवनी सरपंच भी उपस्थित हुए थे और सरपंच द्वारा बताया गया कि हमारे गांव में भीमाभाटा का भी स्ट्रीट लाइट को इन्हीं चोरों द्वारा चोरी कर ले गए। अतः निवेदन है कि इन चोरों के प्रति उचित कार्यवाही करने की महान कृपा करें। आवेदकों में समस्त ग्रामवासी का लेख करके भारत नेताम, पी.एन.नेताम, लखमाराम नेताम, फूलसिंह नेताम आदि के साथ कुल 26 अन्य ग्रामीणों सहित कोटवार मेहतरराम, ग्राम पंचायत सरपंच व पंच आदि ने भी अपने हस्ताक्षर किए हैं। ग्राम गुमड़ी के ग्रामवासियों द्वारा की गई षिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कथन प्रार्थी देवनाथ नेताम पिता स्व.लाठीराम नेताम, 62 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी गुमडी, थाना व जिला कोंडागांव, मैं उपरोक्त पते पर रहने वाला हूं, खेती किसानी का काम करता हूं। हमारे ग्राम गुमडी के चौक चौराहों में एक वर्ष पहले ग्राम पंचायत की ओर से सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट लगाए गए थे, जो सही हालत में चल रहा था, दिनांक 25.11.2023 को सुबह पता चला कि हमारे गांव गुमडी बीचपारा चौक एवं गुमडी गुडरीपारा चौक का 2 नग सौर ऊर्जा लाइट नहीं था, जिसे कोई अज्ञात चोर के द्वारा 24.11.2023 के रात्रि 12 बजे से सुबह 6 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गए हैं। जिसे आसपास गांव में पता किये, कहीं पता नहीं चल रहा है। सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट चोरी होने से ग्राम पंचायत सिरपुर को लगभग 160000 रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं षिकायतकर्ताओं ने एसपी कोण्डागांव को चोरी की जांच के संबंध में आवेदन पत्र विषय में लेख किया है कि ग्रा.पं.सिरपुर के गुमडी में पंचायत के द्वारा लगाए गए 2 नग सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट को जाड़ापदर के चोरों के द्वारा जिनका नाम जयलाल पिता लच्छे एवं यशवंत पिता मनीराम तथा उनके साथियों के साथ चोरी करके ले जाया गया है। जाड़ापदर भंडारसिवनी पंचायत में आता है। भंडार सिवनी का भी एक स्ट्रीट लाइट को उनके द्वारा चोरी कर लिया गया है। के संबंध में भंडारसिवनी एवं सिरपुर के सरपंच तथा गुमडी के लोगों के साथ दिनांक 01/12/2023 को थाना कोतवाली कोंडागांव में आवेदन दिया गया, थाना प्रभारी से कई बार संपर्क करने पर भी उनके द्वारा जांच में रुचि नहीं लिया जा रहा है। हमारे गांव के आसपास व गांव में पानी मशीन और पाइपों का आए दिन चोरी होने की घटनाएं होती रहती है। अतः श्रीमान से निवेदन है कि इसका उचित जांच करवा कर चोरों के प्रति कार्यवाही करने की कृपा करेंगे। ग्राम के शिकायतकर्ताओं द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों से साफ सिद्ध होता है कि पुलिस थाना कोण्डागांव में पदस्थ पुलिस अधिकारी किस तरह की पुलिसिंग कर रहे हैं ? जबकि वहीं एस.पी. कोण्डागांव दिन-रात, कोण्डागांव जिले में संचालित पुलिस थानों का आकस्मिक निरीक्षण करके एवं क्राईम बैठकें आयोजित करके सभी थानों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों को थानों में आए फरियादियों से अच्छा व्यवहार करने एवं बेहतर पुलिसिंग करने का पाठ पढ़ाते नजर आते हैं। लेकिन जिला मुख्यालय में संचालित पुलिस थाना कोण्डागांव के पुलिस अधिकारी ही एस.पी. के दिए निर्देषों का पालन करते नजर नहीं आ रहे हैं। कुछ पुलिस अधिकारियों की ऐसी लापरवाहियों के कारण आमजनों का पुलिस पर से भरोसा खत्म होता दिखने लगा है। देखने वाली बात यह होगी कि एस.पी. कोण्डागांव ग्राम गुमड़ी के शिकायतकर्ताओं से मिली शिकायत पर क्या और कब तक कानूनी कार्यवाही करा पाते हैं ? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement