Ghansyam Sharma / Mon, Feb 13, 2023 / Post views : 187
बस्तर थाना के सामने कपड़े से भरी पिकप में लगी आग
बस्तर। पत्रिका लुक। (जितेंद्र कुमार तिवारी )
बस्तर थाना के सामने पिकअप वाहन क्रमांक CG 17 KW6307 में लगी अचानक आग से राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला कपड़े से भरी पिकअप वाहन जब मार्ग से गुजर रही थी तभी
देखा कि गाड़ी के बीच से धुआं निकल रहा है जिसे देखते ही लोगों ने वाहन चालक को अवगत कराया बस्तर चौक में तैनात पुलिस बल के द्वारा वाहन को बोरवेल के समीप ले जाकर आग बुझाया गया । जल्दी गाड़ी को देखते ही बस्तर थाना के प्रभारी एवं स्टाफ के द्वारा वाहन से कपड़ों का बैग उतारना आरंभ किया इसी बीच लोगों ने पानी ला ला कर आग बुझाने का कार्य किया पुलिस की तत्परता से कपड़ा व्यवसाई के लाखों रुपए का नुकसान होने से बचा लिया गया पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन