Ghansyam Sharma / Fri, Nov 26, 2021 / Post views : 147
सर्व समाज ने जिला मुख्यालय के अम्बेडकर चौक में मनाया संविधान दिवस
कोंडागांव। जिला मुख्यालय के अंबेडकर चौक में सुबह 26 नवम्बर शुक्रवार को संविधान दिवस मनाया गया जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं के साथ ही सर्व समाज के लोगों व पीसीसी चीफ सह कोण्डागाँव विधायक मोहन मरकाम मौजूद रहे संविधान दिवस के उपलक्ष में सर्व समाज प्रमुखों ने अपनी अपनी बात रखी। वहीं मोहन मरकाम ने कहा कि सभी धर्मों को समानता मौलिक अधिकारों की जो संविधान में व्यवस्था की गई थी उसी का परिणाम है
कि आज हर वर्ग अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने मौलिक अधिकारों अपने कर्तव्यों अपने दायित्व को अच्छी तरह से समझता है । ज्ञात हो कि देश के संविधान के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता फैलाने और संवैधानिक मूल्यों का प्रचार करने के लिए संविधान दिवस मनाया जाता है, इस दिन भारत ने अपने संविधान को अंगीकृत किया था इसलिए सामाजिक न्याय मंत्रालय ने 19 नवंबर 2015 को यह फैसला लिया था कि 26 नवंबर को भारत सरकार संविधान दिवस के रूप में मनाए जाने की परंपरा शुरू करेगी,जिसके बाद प्रति वर्ष 26 नवम्बर हो संविधान दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन