Ghansyam Sharma / Sat, Mar 1, 2025 / Post views : 167
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
तमाम प्रयासों के बावजूद वनों के अंदर आग लगने की घटनाए थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन जिले के किसी न किसी इलाके से आगजनी की घटनाएं सामने आती है। वन विभाग द्वारा सेटेलाइट से जानकारी मिलने के बाद भी आगजनी पर अंकुश नहीं लग रहा है। एक स्थानीय सवांददाता से चर्चा के दौरान विभागीय अधिकारी ने कहा कि आकड़ो के अनुसार कोंडागांव वनमंडल में आगजनी की 24 घटनाएं आज तक सामने आ चुकी है। जो खेतों से लगे वन है। विभाग की माने तो महुआ का सीजन होने से ग्रामीण महुआ पेड़ के नीचे आग लगा देते है , आग धीरे धीरे वनों के अंदर स्थित सूखे पत्तों में फैलने लगती है और वन को आगोश में ले लेती है। आग लगने की घटनाओं को रोकने में विभागीय अमले को कई बार कड़ी मशक्कत करना पड़ रहा।विभाग के मुताबिक सेटेलाइट से वनों में लगने वाली आग पर नजर रखी जा रही, आग बुझाने के लिए अग्निरक्षको की तैनाती की गई है। विभाग की ओर से समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर वनों में आग नहीं लगाने व वनों में लगी आग को बुझाने की लोगों से अपील की जाती है। फिर भी जागरूकता के अभाव में लोग वनों पर आग लगा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन