Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ |

: कोण्डागांव में पहली बार पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Ghansyam Sharma / Tue, May 27, 2025 / Post views : 195

Share:


कोण्डागांव। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका मंगलवार को अपने प्रथम प्रवास पर कोण्डागांव पहुंचे। जिला कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया और अधिकारियों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।
राज्यपाल डेका ने कहा कि विकास योजनाओं की प्रगति धरातल पर दिखनी चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड पर जाकर योजनाओं की स्थिति का जायजा लेना चाहिए और हितग्राहियों से सीधा संवाद स्थापित करना चाहिए। बैठक में उन्होंने जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जनभागीदारी से एक मिशन के रूप में चलाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक योजना नहीं बल्कि भावनात्मक जुड़ाव और पर्यावरण रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने सभी शासकीय कार्यालय परिसरों में पौधारोपण के निर्देश भी दिए। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान राज्यपाल ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को गंभीरता से लेने की बात कही और मरीजों को गोद लेकर निरंतर पोषण आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शिक्षा पर चर्चा करते हुए उन्होंने बालिकाओं की स्कूल में निरंतर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पालकों के साथ नियमित बैठकें आयोजित करने और समाज में जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए। बच्चों को किताबें और समाचार पत्र पढ़ने के लिए प्रेरित करने की बात भी उन्होंने कही। राज्यपाल ने नशा मुक्ति भारत अभियान की समीक्षा करते हुए पुलिस विभाग को जिले में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए और कहा कि युवाओं को इस बुराई से बचाने के लिए कड़ी निगरानी जरूरी है। आदिवासी अंचल में ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता लाने की आवश्यकता जताते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को रेडक्रॉस के सहयोग से स्वास्थ्य शिविरों में स्क्रीनिंग कराने और महिलाओं को जागरूक करने के निर्देश दिए। रेडक्रॉस की सदस्यता बढ़ाने पर भी उन्होंने जोर दिया। राज्यपाल ने महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को तेज करने और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना तथा पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement