Ghansyam Sharma / Fri, Aug 12, 2022 / Post views : 154
दुःखद समाचार
कोंडागांव जिले में दो दिन में 3 सड़क हादसे में एक महिला सहित 6 की मौत
कोंडागांव पत्रिका लुक।
जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर नारंगी नदी के पास शुक्रवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत व एक अन्य गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली। पुलिस ने बताया सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची जहां नारंगी नदी के पास चलते ट्रक को मोटरसाइकिल चालक द्वारा टकराने से हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हुई वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ , घायल को पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।आधार कार्ड के आधार पर घायल व्यक्ति की पहचान राम लाल मंडावी पिता झुलु राम मंडावी उम्र 38 वर्ष निवासी सुआ डोंगरी, जैतपुरी बताई जा रही है।घायल व्यक्ति की हालत अत्यंत चिंताजनक बताई जा रही है। वही समाचार प्रकाशित करते तक मृतक की पहचान नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन