Ghansyam Sharma / Tue, Jun 22, 2021 / Post views : 175
रायपुर। इनकम टैक्स छत्तीसगढ़ की टीम ने सोमवार को स्कैन स्टील्स कंपनी के रायपुर स्थिति आफिस में छापेमार कार्रवाई की है. इसके साथ ही टीम ने कंपनी के सेल्स हेड विकास कुमार के घर में भी दबिश दी. आयकर जांच टीम को विकास कुमार के घर से पांच करोड़ रुपए नकद बरामद हुए हैं. स्कैन स्टील्स कंपनी ओड़िशा राउरकेला की है.
इनकम टैक्स की टीम ने शाम 4 बजे गायत्री नगर स्थित कांसी अपार्टमेंट के फ्लैट में दबिश दी. जहां विकास कुमार के फ्लैट से 5 करोड़ रुपए नकद और खरीदी-बिक्री के ढेरों दस्तावेज भी मिले हैं. वहीं प्लैट में इतना कैश देखकर टीम चकित रह गई. आयकर अफसर ने इस संबंध में कंपनी के सेल्स हेड विकास कुमार से पूछताछ कर बयान दर्ज किया है.
आयकर अन्वेषण की टीम ने इसके साथ ही देवेन्द्र नगर टिम्बर मार्केट स्थित कार्सन चेम्बर में भी छापे की कार्रवाई की. जहां इनके उत्पाद सृष्टि टीएमटी का दफ्तर है. दफ्तर में भी टीम ने खरीदी-बिक्री के रिकार्ड की जांच की.
इनकम टैक्स के अफसरों द्वारा 5 करोड़ रुपए से अधिक नकद की गिनती करने के लिए वेंडर से मशीन बुलवाई गई. शाम 6 बजे तक मशीन आवासीय फ्लैट में पहुंची और कैश की गिनती की गई. कैश के साथ-साथ टीम को ज्वेलरी भी मिली है, जिसका अभी मूल्यांकन नहीं कराया गया है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को वेल्यूअर से ज्वेलरी का मूल्यांकन कराया जाएगा. टीम ने इसके साथ ही एक और स्थान पर जांच की है ,जिससे इनके लेन-देन की जानकारी मिली थी.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन