Ghansyam Sharma / Fri, May 16, 2025 / Post views : 198
शीतला माता मंदिर में की पूजा, क्षेत्र की खुशहाली की कामना
केशकाल। पत्रिका लुक
केशकाल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोनगुढ़ में आयोजित पारंपरिक देव जात्रा में क्षेत्रीय विधायक नीलकंठ टेकाम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत शीतला माता मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना से हुई। इस अवसर पर विधायक टेकाम ने माता से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।
देव जात्रा के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में देवी-देवताओं की डांग डोली सजाई गई थी। विधायक टेकाम ने पुष्पमाला, नारियल और पुष्य अर्पित कर दर्शन किए। ग्रामवासियों ने पारंपरिक वेशभूषा और लोकनृत्य के साथ श्रद्धा-भाव से देवताओं की शोभायात्रा निकाली।
विधयक टेकाम ने ग्रामीण संस्कृति और परंपरा के संरक्षण की सराहना की तथा भविष्य में ऐसे आयोजनों को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिधि भी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से जनपद सदस्य सुकालू नाग, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं कलार समाज के संभागीय अध्यक्ष दिनेश पोया, ग्राम कोनगुढ़ की सरपंच सियाबती मरकाम, भाजपा मंडल महामंत्री अजय मारापी, सरपंच उड़नदाबेड़ा मंगाउ राम नाग, पूर्व मंडल अध्यक्ष जुगदर मरापी, और ग्राम कोनगुढ़ के मांझी मानकुराम उपस्थित रहे।
Sotramlakeshakal
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन