Ghansyam Sharma / Sat, Oct 1, 2022 / Post views : 142
सीएमओ दिनेश डे ने कहां बड़े गर्व की बात , अवार्ड का हक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों को जाता हैं
कोंडागांव। पत्रिका लुक
भारत सरकार द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत इंडियन स्वच्छता लीग 17 सितम्बर 2022 से प्रारंभ हुआ था, जिसमें देश भर के 1850 शहर ने भाग लिया और जिसमें कोण्डागांव नगर ने अपना स्थान बनाया है। नईदिल्ली में आयोजित आजादी का स्वच्छ अमृत महोत्सव के अंतर्गत इन्डियन स्वच्छता लीग में छत्तीसगढ़ के 08 शहरों को चुना गया जिसमें से एक कोण्डागांव शहर है। ज्ञात हो कि 17 सितम्बर 2022 को नगर पालिका परिषद कोंडागांव के द्वारा एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया था जिसमें नगर के जनप्रतिनिधि, नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों, स्वच्छता के ब्रांड एंबेसेडर, स्वच्छता टीम, सीआरपीएफ के जवान आदि लोगों ने हिस्सा लिया था और नगर की साफ-सफ़ाई में योगदान निभाया था। इस दौरान मुख्य रूप से मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश डे, उप अभियंता संजय मारकंडे, जिला समन्वयक रिया तिवारी, स्वच्छता प्रभारी संतोष साहू, ब्रांड एंबेसडर सुब्रत शाह, सूरज यादव, उमेश कुमार साहू, मणिशंकर देवांगन, बसंत साहू, टंकेश्वर पानीग्राही और राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेशनल केडेट कोर के केडेटों तथा स्कूली छात्र-छात्राओं तथा गणमान्य नागरिकों के सहयोग से ही यह अभियान सफल हो पाया। 17 सितंबर से प्रारंभ इस विशेष स्वच्छता अभियान में इन्डियन स्वच्छता लीग के अतंर्गत 25000 से 50000 की जनसंख्या में मिला पुरुस्कार पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर कोंडागांव नगर को प्राप्त हुआ है। यह सम्मान जिसका श्रेय सभी जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों को जाता है। सीएमओ दिनेश डे ने बताया कि यह बड़े गर्व की बात है कि बस्तर संभाग के एकमात्र नगर कोंडागांव को यह राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होने नगर को हमेशा स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने के लिए गणमान्य नागरिकों से निरंतर योगदान निभाने का आग्रह किया है।
सूत्र- pro कोंडागांव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन