Ghansyam Sharma / Sun, May 30, 2021 / Post views : 146
रायपुर, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) पर इस बार देश-विदेश में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पादों की धूम रहेगी। इन प्रतिष्ठित समारोह के प्रतिभागियों को गिफ्ट हैंपर के रूप में राज्य में तैयार और डिजाइंड कोविड कवच भेंट किया जाएगा। इसे एक इम्युनिटी बूस्टर के रूप में हर्बल उत्पादों से डिजाइंड किया गया है। इस खास गिफ्ट हैंपर को शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में लांच किया।
बता दें कि भारतीय दूतावासों और केंद्रीय एजेंसी भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास परिसंघ (ट्रायफेड) इंडिया के बीच हुए एक समझौते के तहत 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोहों में भाग ले रहे प्रतिभागियों को उपहार हर्बल उत्पाद गिफ्ट किए जाने है। इसके लिए ट्राइफेड इंडिया ने छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पादों का चयन किया है।
छत्तीसगढ़ हर्बल गिफ्ट हैंपर्स योग के प्रति उत्साही लोगों को न्यूयार्क, यूएसए में भारतीय दूतावास की तरफ से दिए जाएंगे। साथ ही इन्हें नई दिल्ली में भी विभिन्ना विदेशी दूतावासों को भेंट किया जाएगा। ट्रायफेड की इस पहल से छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पादों को सही मायनों में अंतरराष्ट्रीय दर्जा और मान्यता मिलेगी।
गिफ्ट हैंपर में रहेगा यह सब
छत्तीसगढ़ कोविड कवच गिफ्ट हैंपर में ऑर्गेनिक बस्तर काजू, वाइल्ड फॉरेस्ट हनी, ग्रीन टी, आंवला कैंडी, इमली कैंडी, आंवला पाचक, चिरौंजी दाना और विभिन्ना प्राकृतिक अव्यवों से निर्मित हर्बल साबुन व फेस पैक शामिल है।
महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से होता है तैयार
छत्तीसगढ़ में 52 तरह के लघु वनोपजों की सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदी करती है। पहले इनकी संख्या केवल सात थी। छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ के माध्यम से इनके संग्रहण और वन-धन केंद्रों में प्रसंस्करण का काम किया जा रहा है। प्रसंस्करण का कार्य महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किया जाता है। इसका वितरण छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड के नाम से किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन