Ghansyam Sharma / Thu, May 20, 2021 / Post views : 155
कोंडागांव। महासमुंद में महिला-बाल विकास विभाग में सामने आए भ्रष्टाचार के मामले को लेकर भारतीय जनता महिला मोर्चा ने आज दिया धरना । कोंडागांव के सभी दस मंडलों मे महिला मोर्चा पदाधिकारियो व कार्यकर्त्ताओं ने अपने-अपने घरों में धरना देते प्रदेश मे व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर व्हिसल ब्लोअर महिला व बाल विकास अधिकारी को सुरक्षा देने की मांग की । उक्त धरना के माध्यम से प्रदेशभर में महिला मोर्चा, गरीबों के हक पर डाका डालने वालों पर कार्यवाही करने, प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग करते आंदोलनरत है । भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने बताया कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार की कड़ी मे महासमुंद के महिला एवं बाल विकास विभाग मे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत उपहार सामग्री की खरीदी और मई माह के लिए वितरित 'रेडी टू ईट' सामग्री में अनियमितता एवं विभाग द्वारा सन् 2018-19, 2019-20, 2020-21 मे साड़ी क्रय एक ही वर्ष में किया गया है ।

जिसको लेकर महिला बाल विकास अधिकारी को प्रदेश सरकार के विरोध मे धरना और अनशन पर बैठना पड़ा । प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ कि, किसी अधिकारी को सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन पर बैठना पड़ा हो । केवल इन दो मामलों मे ही ३० लाख के अधिक से भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश मे आया है । ऐसे मे पूरे दो ढाई वर्षों मे प्रदेश के सभी जिलों में खरीदी की जांच की जाए तो सैकड़ों घोटालों की आशंका से इंकार नही किया जा सकता । यह दुखद है की भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच करने के बजाए प्रदेश की कांग्रेस सरकार उस अधिकारी को ही प्रताड़ित कर रही है । महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता नेताम द्वारा एक दिन पूर्व सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से उक्त अधिकारी को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने, खरीदी प्रक्रिया और आवंटन की उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश से जांच कराने, संबंधित मंत्री को बर्खास्त करने, तमाम लाभार्थियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर द्वारा सीधे भुगतान किए जाने और महासमुंद के मामले मे संबंधित तमाम पत्राचार और दस्तावेजों को सार्वजनिक करने की मांग की गई है । इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा सहित हेमकुवर पटेल, इना श्रीवास्तव, लक्ष्मी ध्रुव, बबिता मरकाम, रेखा साहू, सोनामणी पोयाम, पूर्णिमा पुष्पाकर, सोमा दास, रीता शुक्ला, मंजू लता मरकाम, श्याम नेताम,शैल सेठिया, शांति पोयाम,सुनीता नाग,चंद्रकला सोनी, पुष्पा सोनी, प्रीति सोनी, राधा यादव, जमुना बघेल, कमला नेताम, गीता ध्रुव सहित बड़ी संख्या मे महिला मोर्चा कार्यकर्त्ता द्वारा अपने निवास के समक्ष धरना दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन