Ghansyam Sharma / Tue, Nov 11, 2025 / Post views : 218
विश्रमपुरी। पत्रिका लुक
विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेराजपुर में रविवार की रात एक जनरल स्टोर में अचानक लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे देखते ही देखते पूरी दुकान धू-धू कर जल उठी।
दुकानदार हरिश्चंद्र नेवरा ने करीब दो महीने पहले ही ग्रामीण बैंक से लोन लेकर अपना कारोबार बढ़ाया था, लेकिन हादसे में दुकान का लगभग दो लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।
सूचना मिलते ही विश्रामपुरी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन