Ghansyam Sharma / Sat, Jun 5, 2021 / Post views : 159
दोनो के बीच प्यार भी इतना अंधा कि दोनो ने भागने की प्लानिंग बनाई. महिला, 2 बच्चे की मां है और उसका पति शासकीय नौकरी में पदस्थ है. ये पूरा मामला कोरबा के कोतवाली थानाक्षेत्र का है.
नाबालिग युवक के परिजनों ने उसके घर से गुम होने की सूचना पुलिस में दर्ज कराई थी. पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पता चला कि वह अपने मामा के घर नवागढ़ (जांजगीर-चांपा) गया हुआ है. वहां वह एक महिला के साथ पहुंचा था.
पूछताछ में पता चला कि वह उसकी प्रेमिका है और दोनो के बीच शारीरिक संबंध भी कई बार बने. इतना ही नहीं इसके सबूत भी मिले है. दोनो के मोबाइल में संबंध बनाएं जाने के दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी पुलिस ने जब्त किए है. जिसमें अर्धनग्न अवस्था में दोनो दिखाई दे रहे है. पूछताछ के लिए दोनो को कोरबा के कोतवाली थाने में लाया गया. जहां पूछताछ के बाद आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया. पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 363 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.पुलिस की पूछताछ में ये भी पता चला है कि जब उसका पति नौकरी में चले जाता था तब दोनो घर में भी मिलते थे. अब पूरे कोरबा में इस मामले की चर्चा है.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन