Ghansyam Sharma / Thu, Nov 25, 2021 / Post views : 181
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक चंदन कश्यप ने आज बखरूपारा वार्ड क्रमांक 6 में नवनिर्मित जिम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जिम में लगाये गये व्यायम सामग्री का अवलोकन किया। विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि यह जिम बखरूपारा वार्डवासियों को समर्पित है। विधायक कश्यप ने वार्डवासियों से आग्रह किया कि वे इस जिम का भरपूर उपयोग कर स्वास्थ्य लाभ लेंवे।
बता दें कि विधायक कश्यप के सहयोग से करीब 7 लाख रूपये की राशि से इसका निर्माण हुआ है। इसमें नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं पार्षद प्रमोद नेलवाल द्वारा भी सहयोग किया गया है। श्री नैलवाल ने कहा कि यह मांग वार्डवासियों की चिरप्रतिक्षित मांग पूरी हुई है, जिसके लिए वार्डवासियों की ओर से धन्यवाद देता हूं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नेलवाल के अलावा वार्ड के अन्य जनप्रतिनिधी एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन