Ghansyam Sharma / Wed, May 7, 2025 / Post views : 201
दुःखद समाचार
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
बड़े सोहंगा में करंट से मां-बेटी की मौत, बेटा घायल
कोण्डागांव जिला के अंतर्गत आने वाला माकड़ी ब्लॉक के ग्राम बड़े सोहंगा में आज सुबह करंट लगने से मां-बेटी की मौत । बासबती बघेल (50) आम के पेड़ के पास कपड़े सुखाने गई थी, जहां टूटा हुआ बिजली का तार गिरा था। उसे बचाने आई मां फगनी बघेल (70) भी करंट की चपेट में आ गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पर पुलिस कर रही जांच, माकड़ी थाना क्षेत्र की घटना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन