Ghansyam Sharma / Mon, Dec 6, 2021 / Post views : 143
किसानों ने विधायक चंदन कश्यप के प्रति किया आभार
नारायणपुर। आज छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक श्री चंदन कश्यप जी ने नारायणपुर विधानसभा अंतर्गत सालेमेटा और चांदगांव मे स्वीकृत नवीन धान खरीदी केंद्र का क्षेत्र के किसानों की उपस्थिति मे शुभारंभ किया । नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति मिलते ही किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठेए इससे पहले सालेमेटा और चांदगांव क्षेत्र के किसानों को धान बेचने दूर के धान खरीदी केंद्र जाना पड़ता था किसानों की समस्याओं को देखते हुए उनके मांग पर विधायक चंदन कश्यप के प्रयास से आज नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति मिली जिसका शुभारंभ आज विधायक चंदन कश्यप के हाथों से हुआ। इस दौरान विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार किसानों की सरकार है।
हमारी सरकार देश की पहली पहली सरकार है जो पूरे देश की किसानों को धान को 25 सो रुपए समर्थन मूल्य में खरीद रही है साथ ही किसानो के कर्जा माफ से लेकर बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं लाई। हमारी सरकार किसानों की अधिक से अधिक धान खरीदने का लक्ष्य रखा है साथ ही किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस दौरान विधायक चंदन कश्यप ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत जी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के किसानों को बधाई दिया। इस दौरान विधायक चंदन कश्यप ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत जी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के किसानों को बधाई दिया। कार्यकम के दौरान फरसुराम सरपंच सालेमेटा हेमचंद सरपंच छुरावंड, समलु कश्यप सरपंच खड़का , सरपंच पखनाकोंगेरा , राजो सरपंच सोरगॉव,वरिष्ठ कोंग्रेसी श्याम दिवान ,वरिष्ठ कोंग्रेसी गोपीराम बघेल , अमिरनाथ बघेल , ब्लॉक अध्यक्ष युवा कोंग्रेस अनिल बघेल* , मनी राम नेताम ,रामनाथ बघेल उपसरपंच, पीतम पटेल उपसरपंच ,लखीराम पुजारी ,रमेश शार्दूल, गणेश पटेल ,मिठालु पटेल , मोती राम सेठिया , प्रकाश सेठिया, हरदेव बघेल ,पवन बघेल , ,विषनाथ कश्यप ,दिनबन्दू पोयाम ,कामेश्वर नाग ,पारेश्वर नेताम एवं क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन